एक्सप्लोरर

'मणिपुर में लगे राष्ट्रपति शासन', राज्य में हिंसा के बीच किसने कर दी ये डिमांड

CRPF Battalion Deployment In Manipur: हालिया हिंसा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह हिंसा संदिग्ध कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हो रही है.

CRPF Battalion Deployment In Manipur: मणिपुर में ताज़ा हिंसा के बीच मंगलवार, 10 सितंबर को केंद्र ने लगभग 2,000 कर्मियों वाले दो अतिरिक्त CRPF बटालियन तैनात करने का निर्देश दिया. टेलीग्राफ अखबार ने इस जानकारी को सूत्रों के हवाले से साझा किया है. 

वहीं 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान सेना प्रमुख रहे  जनरल वेद मलिक ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति शासन की जरूरत है. मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "मणिपुर की स्थिति राष्ट्रपति शासन और राज्यपाल के तहत एक प्रभावी यूनिफाइड कमांड की मांग करती है."

200 से ज्यादा मौतें, हजारों बेघर होने को मजबूर

हालिया हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह हिंसा मुख्य रूप से संदिग्ध कुकी उग्रवादियों और मैतेई गांव के स्वयंसेवकों के बीच हो रही है. पिछले एक हफ्ते में ड्रोन और रॉकेट हमलों की अप्रत्याशित घटनाओं के बाद यह स्थिति और बिगड़ गई है. मई 2023 में शुरू हुई मणिपुर की जातीय हिंसा में अब तक कम से कम 234 लोग मारे गए हैं और 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने अखबार को बताया कि एक नई बटालियन कांगवाई (चुराचांदपुर) में तैनात की जाएगी, जबकि दूसरी इंफाल के आसपास तैनात होगी. बटालियन नंबर 58 को तेलंगाना के वारंगल से और नंबर 112 को झारखंड के लातेहार से मणिपुर भेजा जा रहा है.

मणिपुर में बटालियन की तैनाती

हाल ही में, मणिपुर से दो असम राइफल्स बटालियन को जम्मू और कश्मीर और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में ऑपरेशनल ड्यूटी से हटा लिया गया था. वर्तमान में, मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद से CRPF की 16 बटालियन पहले से तैनात हैं. हिंसा से पहले मणिपुर में लगभग 10-11 CRPF बटालियन थीं. एक CRPF बटालियन में लगभग 1,000 कर्मियों की ऑपरेशनल क्षमता होती है. गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, "मणिपुर में CRPF की अहम भूमिका होगी, क्योंकि हिंसा शुरू होने के बाद से बल की नई इकाइयों को राज्य में भेजा गया है. दो अतिरिक्त बटालियन की तैनाती का उद्देश्य बल को मजबूत करना है." इन दो इकाइयों के कर्मियों ने आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी की ट्रेनिंग ली है. उन्हें लॉजिस्टिक, आवास, उपकरण और एंटी-ड्रोन तकनीक का समर्थन मिलेगा और इसकी योजना बनाई जा रही है.

केंद्रीय टीम करेगी मुआयना

सूत्रों के मुताबिक, CRPF, BSF और कुछ स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम इस सप्ताह के अंत में मणिपुर पहुंचेगी. यह टीम ड्रोन और अस्थायी रॉकेट्स का "विश्लेषणात्मक अध्ययन" करेगी. ये ड्रोन और अस्थायी रॉकेट्स पिछले कुछ दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में हमलों के लिए इस्तेमाल किए गए हैं. BSF के पास एक फॉरेंसिक लैब है जो पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में पाकिस्तान सीमा से आने वाले ड्रोन का विश्लेषण करती है. वर्तमान में, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह यूनिफाइड कमांड का नेतृत्व कर रहे हैं. यूनिफाइड कमांड राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और संबंधित मुद्दों की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए योजनाएं बनाता है.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर भड़के अमित शाह, चैलेंज देकर बोले- कोई छू भी नहीं सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget