एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन से था काफी आहत...' मणिपुर में हिंसा के बीच इस्तीफे की खबर पर बोले CM

Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) इस्तीफा देने वाले थे. हालांकि, फिर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था.

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले दो महीने से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने की भी खबर आई. इतना ही नहीं इस्तीफे का कथित लेटर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया. बाद में बीरेन सिंह ने कहा कि वो इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. इस्तीफे की खबरों के बाद अब सीएम बीरेन सिंह का कहना है कि वो काफी आहत थे, जिसके चलते वह ऐसा कदम उठाने वाले थे. 

क्यों वापस लिया इस्तीफा देने का फैसला?

एनडीटीवी से बातचीत में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा देने का अपना फैसला वापस लेने की वजह बताई. उन्होंने कहा, "इस्तीफा देने की पेशकश इसलिए की थी क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से काफी आहत था. मुझे लगा कि दो महीने से चल रहे प्रदर्शन के बीच मैं राज्य के लोगों का विश्वास खो रहा हूं, लेकिन जब मैंने देखा कि लोग मेरे समर्थन में घर के बाहर इकठ्ठा हो गए. जब मैं बाहर गया और समर्थन के लिए भीड़ देखी तो मैंने भगवान और उन लोगों को धन्यवाद किया जो मुझसे बहुत प्यार करते थे. यही वजह है कि मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया." 

'हम इसके लिए तैयार नहीं थे..'

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, 'मैं वास्तव में काफी आहत था. मैंने खुद से पूछना शुरू कर दिया कि क्या मैंने कुछ गलत किया है. हम इसके लिए तैयार नहीं थे. हम जो भी कर सकते हैं वो कर रहे हैं. कुकी समुदाय मेरा अपमान इसलिए कर रहा है क्योंकि मैं अवैध शरणार्थियों को बाहर निकाल रहा हूं. इन घटनाओं ने मेरे आत्मविश्वास को हिलाकर रख दिया.'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर खबर फैली कि एन बीरेन सिंह ने एक त्याग पत्र टाइप किया था, लेकिन बाद में उनके समर्थकों ने उन्हें इसे फाड़ने के लिए मना लिया. कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्होंने फटा हुआ लेटर देखा है. 

यह भी पढ़ें:-

Manipur Violence: 'राहुल गांधी के मणिपुर दौरे के बाद राज्य में बढ़ी हिंसा', बीजेपी मंत्री सुसींद्रो मैतेई का बड़ा दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget