एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'कांग्रेस शासन में मणिपुर बम, बंद और विस्फोट के लिए था फेमस', अनुराग ठाकुर राहुल गांधी का जिक्र कर और क्या कुछ बोले?

Anurag Thakur On Congress: मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि वो लोगों को बांट रहे हैं.

Anurag Thakur On Manipur Violence: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार (12 अगस्त) को कहा कि देश के पूर्वोत्तर हिस्से के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता कहीं अधिक है. उन्होंने दावा किया कि हिंसाग्रस्त मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए की जा रही कोशिशें ‘अभूतपूर्व’ हैं.

सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री ठाकुर ने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने की कोशिशें की जा रही हैं और विपक्ष को ‘‘आग में घी डालने का काम नहीं करना चाहिए.  ठाकुर ने कहा कि लोगों की राय नाम और भाषा के आधार पर नहीं बांटनी चाहिए.

कांग्रेस को लेकर क्या कहा?
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के शासन में मणिपुर बम, बंद और ब्लास्ट (विस्फोट) के लिए जाना जाता था. जिसने नफरत और इस तरह की सांप्रदायिक हिंसा के बीज बोए, वह कांग्रेस है.’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘जब मणिपुर महीनों तक बंद रहता था, हजारों लोग मारे जाते थे, पेट्रोल की कीमत एक हजार रुपये प्रति लीटर होती थी, छह महीने तक एलपीजी नहीं मिलती थी. यह स्थिति उनके (कांग्रेस) समय में थी. यहां तक कि तब ना तो प्रधानमंत्री और ना ही गृह मंत्री कभी जवाब देते थे. कांग्रेस के शासन के दौरान वे मणिपुर का दौरा नहीं करते थे. केवल गृह राज्य मंत्री सदन के पटल पर बयान देते थे.’’ 

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
ठाकुर ने कहा कि इसके उलट मणिपुर में हिंसा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार दिनों तक वहां रहे और 15 बैठकें कीं.  उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वहां 23 दिनों तक रहे, जो अभूतपूर्व है. हम गंभीरता समझते हैं. उनकी ‘लुक ईस्ट’ नीति थी, हमारी ‘ऐक्ट ईस्ट’ है.’’  

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने और उनका यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘मणिपुर में जो भी हुआ, बुरा हुआ और वह माफी देने योग्य नहीं है.’’  हालांकि, उन्होंने कांग्रेस शासित राजस्थान और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं को भी रेखांकित किया.

 ठाकुर ने सवाल किया, ‘‘वे मणिपुर और राजस्थान की महिलाओं में कैसे भेदभाव कर सकते हैं? वे बंगाल और मणिपुर की महिलाओं में कैसे अंतर कर सकते हैं?’’ 

राहुल गांधी का किया जिक्र
अनुगाग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि वह क्यों नहीं राजस्थान के भिलवाड़ा गए, जहां पर एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, जबकि उन्होंने मणिपुर का दौरा किया. 

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर ठाकुर ने सवाल किया कि राहुल गांधी क्यों नहीं सदन में थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस का जवाब दे रहे थे. 

उन्होंने कहा, ‘‘क्या विपक्ष को उनके भाषण के दौरान नहीं रहना चाहिए था? नहीं, ऐसा नहीं हो सकता कि आप सवाल उठाएं और वहां मौजूद नहीं रहें. विपक्षी सदस्य होने के नाते राहुल गांधी को वहां बैठना चाहिए था. वह आए और 10 मिनट तक बोले, फिर राजस्थान के बांसवाड़ा चले गए. भिलवाड़ा नजदीक ही है, क्या आप उसके (जिस लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई) घर गए? नहीं.’’  

एमके स्टालिन से किए ये सवाल
डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के ब्रिटिश शासन के दौरान बने फौजदारी कानूनों के स्थान पर लोकसभा में लाए गए विधेयक का हिंदी में नाम रखने पर आपत्ति जताए जाने पर ठाकुर ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री केंद्र की जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के लिए अलग राय रखते हैं.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह किस तरह की राजनीति है?  नये विधेयक का मकसद आम लोगों के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना है.

ठाकुर ने कहा, ‘‘लोगों की राय को भाषा के आधार बांटने के बजाय यह देखना चाहिए कि विधेयक से किस तरह से न्याय मिलेगा.’’  इससे पहले, ठाकुर ने यूनिसेफ में संयुक्त राष्ट्र भारत, युवा और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘इम्पैक्ट विथ यूथ कॉन्क्लेव’ को संबोधित किया. 

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर बरसे राहुल, कहा- हर तरफ खून, हत्याएं, रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget