एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर बरसे राहुल, कहा- हर तरफ खून, हत्याएं, रेप

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने मणिपुर में जो अनुभव किया, वह पहले कभी नहीं देखा.

Rahul Gandhi On Manipur Violence: सांसदी बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार (12 अगस्त) को पहली बार केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे और एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान लोकसभा सांसद ने मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में जो अनुभव किया, वह पहले कभी नहीं देखा.

मीडिया को संबोधित करते राहुल गांधी ने मणिपुर की महिलाओं के साथ हुई मुलाकातों का जिक्र किया और उनके साथ हुई दुखद घटना के बारे में बताया. उन्होंने एक ऐसी मां की कहानी सुनाई, जिसने अपने बेटे को खो दिया था और उसके पास उसे याद करने के लिए केवल उसकी एक तस्वीर बची थी. राहुल ने एक अन्य महिला के बारे में बात की जो अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे को याद नहीं कर सकी और बेहोश हो गई.

'मणिपुर पर 2 मिनट भी नहीं बोले पीएम'
कांग्रेस सांसद ने कहा, "वहां हर जगह खून है, हर जगह हत्याएं हो रही है और हर जगह बलात्कार हो रहे हैं. मणिपुर में ऐसे ही हालात हैं. प्रधानमंत्री ने संसद में 2 घंटे, 13 मिनट तक बात की, लेकिन वह मणिपुर पर 2 मिनट भी नहीं बोले. उन्होंने (पीएम) हंसी उड़ाई, मजाक किया. उनके कैबिनेट मंत्री हंसे और मजाक किया.''

'लोगों को हो रही है परेशानी'
कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर में हजारों लोगों को परेशानी हुई है. किसी का घर जला दिया गया है, किसी की बहन के साथ बलात्कार किया गया है. किसी के भाई की तो किसी के माता-पिता की हत्या कर दी गई है. यह ऐसा है जैसे किसी ने पूरे मणिपुर में मिट्टी का तेल का छिड़ककर आग लगा दी हो..."

'कैबिनेट मंत्रियों ने की मौज मस्ती'
मणिपुर मुद्दे पर चर्चा न होने को लेकर राहुल गांधी ने कहा, "संसद में बहस के दौरान पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्रियों ने 'खूब मौज-मस्ती' की. प्रधानमंत्री 2 घंटे 13 मिनट तक बोले. उन्होंने कांग्रेस, मेरे और भारत गठबंधन पर बात की. वह केवल 2 मिनट के लिए मणिपुर पर बोले."

मणिपुर को एकजुट करने की जताई प्रतिबद्धता
राहुल गांधी ने मणिपुर को फिर से एकजुट करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि बीजेपी सोचती है कि उन्होंने मणिपुर को नष्ट कर दिया है. बीजेपी और आरएसएस ये नहीं समझते कि परिवार क्या होता है? वे यह नहीं समझते कि जितना अधिक वे आपको और मुझे अलग करने की कोशिश करेंगे, हम उतने ही करीब आएंगे.

वायनाड की जनता का जताया आभार
राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों का आभार भी जताया और कहा कि उन्हें लगता है कि अगर हम राहुल को अयोग्य घोषित कर देंगे तो वायनाड के साथ उनके रिश्ते खराब हो जाएंगे. अगर आप राहुल गांधी को अयोग्य ठहराते हैं तो वायनाड के साथ उनका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- ABP CVoter Survey: राहुल गांधी की सांसदी बहाली से विपक्षी गठबंधन INDIA को फायदा मिलेगा? सर्वे में आया चैंकाने वाला नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
'ये है प्रेम पत्र', BJP के मानहानि केस की चेतावनी पर अब्दुल्ला का तंज, J&K सरकार गिराने की कोशिश का दावा
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget