एक्सप्लोरर

Illegal Immigration: मणिपुर के एक ही जिले में मिले 5457 'घुसपैठिए', सीएम एन बीरेन सिंह बोले- वापस भेजने की प्रक्रिया जारी

Illegal Immigration in Manipur: मणिपुर में अवैध घुसपैठियों से जुड़ी जानकारी सामने आई है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि एक ही जिले से करीब 5457 घुसपैठियों के बारे में पता चला है.

Manipur CM N Biren Singh: मणिपुर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सरकार एक्शन मोड में है. मणिपुर सरकार ने राज्य में कुल 5457 अवैध अप्रवासियों का पता लगाया है. इस बात की जानकारी खुद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है. 

सीएम एन बीरेन सिंह ने बताया कि 5,457 अवैध प्रवासियों का पता चला है, उनमें से 5,173 का बायोमेट्रिक डेटा इकट्ठा किया गया है. सरकार ने 7 मई, 2024 तक मणिपुर के कामजोंग जिले में कुल 5457 अवैध प्रवासियों का पता लगाया है और उनके निर्वासन की प्रक्रिया चल रही है.

सीएम बीरेन सिंह ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कि हम उन सभी अवैध प्रवासियों को मानवीय सहायता दे रहे हैं, जिनके बारे में अभी तक पता चला है. एक चिंताजनक स्थिति होने के बावजूद हम इसे पूरी संवेदनशीलता के साथ संभाल रहे है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बीते दिनों ही राज्य में अवैध अप्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जताई थी. सीएम ने दावा किया था कि मणिपुर के कई गांवों की जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हुई और यहां के गांवों का भी अप्राकृतिक रुप से विकास हुआ है, जो राज्य के लिए चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि साल 2006 से अब तक म्यांमार से अवैध प्रवासियों के पलायन के कारण कई नए गांवों के बारे में पता चला. इससे देश में बड़ा परिवर्तन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Illegal Immigration: मणिपुर में अवैध घुसपैठियों ने बनाए 'किले'! 18 साल में 996 गांवों के बदले हालात, CM बीरेन ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
कैबिनेट सचिव, केन्द्रीय गृह सचिव के कार्यकाल में सालभर का किया गया विस्तार
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी
YSR कांग्रेस नेता मल्ला विजय प्रसाद पर ED का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget