एक्सप्लोरर

'शशि थरूर को क्यों भेजा', मणिशंकर अय्यर बोले- किसी देश ने PAK को जिम्मेदार नहीं ठहराया

Operation Sindoor: मणिशंकर अय्यर ने कहा कि शशि थरूर और उनके दोस्त जितना चाहें घूम लें, लेकिन इजरायल के अलावा किसी और देश ने यह नहीं कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था.

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी पार्टी के सांसद शशि थरूर और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में जब कांग्रेस ने शशि थरूर की सिफारिश नहीं की तो उन्हें क्यों भेजा. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से जिन 33 देशों का दौरा किया गया, उनमें से किसी ने भी पाकिस्तान को हमले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया.

'संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने भी पाकिस्तान को दोषी नहीं माना'

मणिशंकर अय्यर ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने भी नहीं कहा कि पाकिस्तान जिम्मेदार है. हम ही इकलौते हैं जो अपनी छाती को पीटते हुए कहते हैं कि पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है, लेकिन कोई भी हमारी बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं है. हम ऐसा कोई सबूत पेश नहीं कर पाए हैं जिससे लोगों को यकीन हो सके कि पाकिस्तानी एजेंसी ने यह कृत्य किया है."

'कोई देश पाकिस्तान को दोष नहीं दे रहा'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू नें मणिशंकर अय्यर ने कहा, "शशि थरूर और उनके दोस्त जितना चाहें घूम लें, लेकिन इजरायल के अलावा किसी और देश ने यह नहीं कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था. हर कोई आतंकवाद की निंदा कर रहा है, लेकिन कोई भी पाकिस्तान को दोष देने को तैयार नहीं है."

'सरकार सच बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रही'

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा, "ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते में मध्यस्थता की, लेकिन हमारी सरकार यह कहने को तैयार नहीं है कि वह झूठ बोल रहे हैं. सरकार सच बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रही है."

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर की लाइन कांग्रेस के आलाकमान से अलग रही है. संसद के मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा कांग्रेस ने उन्हें प्रवक्ताओं की सूची से बाहर कर दिया था.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत सरकार ने 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद भारत दुनिया के कई देशों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा था.

ये भी पढ़ें : तेजस्वी यादव के वोटर लिस्ट में नाम न होने के दावे पर बीजेपी बोली- 'SIR का मकसद ही फर्जी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल

वीडियोज

IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live
Parliament Session: 6 वें दिन भी इंडिगो की बदइंतजामी का मुद्दा विपक्ष ने संसद में उठाया । Congress
Elvish Yadav ने बताया अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Web-Series Lead Role “Rajveer” और Aukaat Ke Bahar सपनों की कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
'20-30 गुंडों के साथ आक्रमण किया गया, न्यूड वीडियो…', तेज प्रताप यादव पर उनके कार्यकर्ता का आरोप
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
भारतीय रुपये के मुकाबले किस देश की करेंसी है सबसे कमजोर, किस नंबर पर आता है पाकिस्तानी रुपया?
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल
पलाश के साथ शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना, क्रिकेटर की फोटो हुई वायरल
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
रणवीर से संजय दत्त तक, जानें- 'धुरंधर' में किस स्टार ने निभाया कौन सा रियल लाइफ किरदार
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Metro Jobs: इस शहर की मेट्रो ट्रेन में निकली वैकेंसी, होना चाहिए ये सर्टिफिकेट, ऐसे करें Apply
Heart Attack In Women: 40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
40 साल से कम उम्र की महिलाओं को ज्यादा क्यों पड़ता है हार्ट अटैक, क्यों मिस हो जाते हैं इसके वॉर्निंग साइन?
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
समय रैना वाले पनौती ने लगाई इंडिगो की लंका? वायरल वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी- यूजर्स हैरान
Embed widget