एक्सप्लोरर

Mandher Devi Stampede: मंदिर में भगदड़‌ की वजह से 250 लोगों की गई थी जान, आज की तारीख महाराष्ट्र को दे गई थी आंसू

Mandher Devi Stampede : महाराष्ट्र के पूणे शहर से 200 किमी की दूरी पर मंढ़ेर देवी मंदिर में 25 जनवरी 2005 को हुई भगदड़ में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी.

Mandher Devi Stampede In 2005: आज के ठीक 18 साल पहले महाराष्ट्र के सतारा जिले में कुछ ऐसा हुआ था जिसे आज तक महाराष्ट्र की मानव त्रासदियों में से एक माना जाता है. दरअसल 25 जनवरी 2005 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के पास मंधेर देवी मंदिर में मची भगदड़ से 250 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तो लगभग 6 घंटे तक पुलिस -प्रशासन की तरफ से घायल, दबे लोगों को सहायता नहीं मिल सकी. पर्याप्त प्रबंधन नहीं होने की वजह से गंभीर रूप से घायल लोगों की भी मौत हो गई. 

क्या बोले चश्मदीद?
समाचार पत्रिका फ्रंटलाइन ने एक पीड़ित नबाबाई से बातचीत की. बातचीत में पीड़ित ने बताया कि उनको सामने वाले के सिर के अलावा कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन अचानक चीख-पुकार मच गई और भीड़ धक्का-मुक्की करने लगी. उन्होंने कहा कि मैंने बचने से कोशिश की लेकिन भीड़ एक लहर की तरह आई और जमीन फिसलन से भरी थी जिससे लोग गिर गिरने लगे.

उन्होंने कहा कि इस वजह से वह गिर गईं, उनके गिरने से उनके ऊपर लोग गिरने लगे, उनको सीने में एक तेज झटके का एहसास हुआ, और उनको लगा कि उनकी जान निकल जाएगी. वह कहती हैं कि वह सांस नहीं ले पा रहीं थी, और उनको लगा कि वह मर जाएंगी, लेकिन किसी तरह उनकी जान बच गई. हालांकि मारे गये 250 लोग नबाबाई की तरह भाग्यशाली नहीं थे. एक छोटे से लेकिन प्रमुख मंदिर में इस तरह की घटना काफी बेचैन और स्तब्ध कर देने वाली थी. 

हालांकि जब बाद में इसकी वजहों को पता किया गया तो पता चला कि अगर प्रशासन सतर्क होता तो इस घटना को टाला जा सकता था. समाचार पत्रिका फ्रंटलाइन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मंदिर में इतनी भीड़ इसलिए इकट्ठा हो गई क्योंकि उस दिन मंगलवार और पूर्णिमा एक साथ पड़ गए जो हिंदु धर्मशास्त्र में एक दुर्लभ संयोग कहा जाता है. 

क्यों हुई थी भगदड़?
ड्यूटी में खड़े पुलिसकर्मियों ने बताया कि भगदड़ का सबसे पहला कारण जरूरत से ज्यादा भीड़ का आ जाना था, उन्होंने कहा कि मंदिर की चढ़ाई, संकरे प्रवेश द्वार, मंदिर परिसर का छोटा आकार इन वजहों से अचानक फैली अराजकता और धक्का-मुक्की से इतनी मौत हो गईं और कई लोग घायल हो गए. 

प्रभारी पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर में जब उनको यह अहसास हुआ कि यहां पर लोगों का समूह तेजी से इकट्ठा हो रहा है तो उन्होंने और पुलिस फोर्स की मांग की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. भीड़ और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. 
 
'समय पर नहीं पहुंच सकी सहायता'
अधिकारियों ने बताया कि मंढ़ेर देवी का मंदिर 1200 मीटर की सीधी चढ़ाई पर स्थित था. पहाड़ी पर मची भगदड़ से वहां पर आग लग गई, हालांकि यह बात अभी भी रहस्य है कि आग लगने से भगदड़ मची या फिर भगदड़ मचने से आग लग गई. हालांकि भगदड़ मचने से पहाड़ी पर चढ़ रहे लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए.

वहीं सूचना पर जो रेस्क्यू टीमें 200 किलोमीटर की दूरी तय करके जब तक घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया तब तक जितना नुकसान होना था, वह हो चुका था. इस हादसे में कुल 157 महिलाओं, 88 पुरुष, 5 लड़कों और एक लड़की की मौत हुई थी. 

जिस पाक विदेश मंत्री ने PM मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी, अब उसे ही भारत ने दिया न्योता, जानें क्यों...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget