एक्सप्लोरर

चलती वंदे भारत में चढ़ने की कोशिश में दांव पर लगी जान, आरपीएफ ने बचाया

RPF Saved Passenger: हावड़ा पुरी एक्सप्रेस के खुल जाने के बाद भी उस पर चढ़ने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच गिर गया था. आरपीएफ कर्मी ने बहादुरी से उसकी जान बचाई है.

Man Fell Down While Boarding Moving Train : दुर्घटना से देरी भली. यह वाक्य हमने कई बार पढ़ा होगा लेकिन लोग जल्दी में अपनी जान को दांव पर लगाने से बाज नहीं आते. ऐसी ही एक घटना सामने आई है हावड़ा पुरी से जहां मंगलवार (10 अक्टूबर) को एक यात्री ने अपनी जान की परवाह किए बगैर दौड़ते हुए वंदे भारत ट्रेन के गार्ड केबिन में चढ़ने की कोशिश की. वो फिसल गया और जान दांव पर लग गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मी ने देवदूत बनकर उसकी जान बचाई है.

वंदे भारत के सारे दरवाजे बंद थे और गार्ड केविन खुला हुआ था, जिसमें चढ़ने की कोशिश के दौरान वह फिसल गया. ये शख्स प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच केबिन में गिरने ही वाला था कि वहां ड्यूटी पर मुस्तैद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कांस्टेबल ने उसे पकड़ कर बाहर खींच लिया. उसकी जान बाल बाल बची. सुरक्षित बचने के बाद यात्री ने जान बचाने वाले आरपीएफ कर्मी का आभार जताया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है.

पहले भी होती रही हैं इस तरह की घटनाएं
आपको बता दें कि इस तरह से चलती ट्रेनों में चढ़ने के दौरान लोगों के फिसलने और जान दांव पर लगाने की कई घटनाएं पहले भी प्रकाश में आ चुकी हैं. इससे पहले जून में, एक कांस्टेबल ने तेलंगाना के बेगमपेट रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री को बचाया था, जो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान गिर पड़ी थी.

एक अन्य घटना में, मार्च में मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर चलती ट्रेन का दरवाजा पकड़कर चढ़ने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति का नियंत्रण खो गया था और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा था. हालांकि वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल सुशील कुमार ने उसे बचा लिया था. रेल मंत्रालय ने बार-बार यात्रियों से आग्रह किया है कि वे चलती ट्रेनों में न चढ़ें और न ही उतरें, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है.

 ये भी पढ़ें :रेल दुर्घटना में लग गई चोट? रेलवे देता है तगड़ा मुआवज़ा, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget