एक्सप्लोरर

बीजेपी के मुखपत्र से अधिक खतरनाक ढंग से काम कर रहे हैं राज्यपाल- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी का ये बयान राज्यपाल के उस कथन के जिसमें उन्होंने राज्य के शिक्षा प्रणाली की निंदा की थी. राज्यपाल ने शिक्षा प्रणाली राजनीतिक रूप से बंधक बताया था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ बीजेपी के मुखपत्र से अधिक खतरनाक ढंग से काम कर रहे हैं. संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति को यह शोभा नहीं देता. राज्यपाल की तरफ से राज्य की शिक्षा प्रणाली की निन्दा किए जाने के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई.

सरकार के संपर्क में नहीं रहने के राज्यपाल धनखड़ के आरोप को खारिज करते हुए सीएम ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हम नौकर हैं. उन्होंने राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम राज्यपाल के नियमित संपर्क में हैं. मैंने बुधवार को उनसे चार बार बात की...ऐसा लगता है जैसे हम नौकर हों और हम काम की तनख्वाह ले रहे हों तथा हमें उन्हें हर समय जवाब देना होगा. सरकार क्या करे.... कोविड-19 से निपटे या उनके प्रश्नों के उत्तर दे?’’

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल की चेतावनी के बाद सरकार संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी आश्वासन दिया कि वे चिंता न करें. राज्यपाल ने चेतावनी दी थी कि उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल न होने वाले कुलपतियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘कुलपति चिंता न करें. वे सभी सम्मानित हैं और वे जिस तरह से काम करते रहे हैं, उसी तरह काम करना जारी रखेंगे. हम उनके साथ हैं. उन्हें हमारा शत प्रतिशत समर्थन है.’’ मुख्यमंत्री की टिप्पणियां राज्यपाल के उस बयान के कुछ घंटे बाद आईं जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा प्रणाली राजनीतिक रूप से बंधक है.

ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस दावे को लेकर भी उनकी निन्दा की कि बीजेपी विधायक दीबेंद्र नाथ रॉय की मौत राजनीतिक हत्या है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जांच पूरी होने तक इंतजार करूंगी. मेरा मानना है कि या तो वह साबित करें कि यह राजनीतिक हत्या है या फिर उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है. मेरा मानना है कि राज्यपाल बीजेपी के मुखपत्र से अधिक खतरनाक ढंग से काम कर रहे हैं.’’

सीएम ने कुछ कर्मचारियों को बिना वेतन पांच साल की छुट्टी पर भेजने के एअर इंडिया के कदम पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘‘क्या हो रहा है? मैंने यह कभी नहीं सुना. क्या संविधान इस मामले में भूमिका निभाने नहीं आएगा ?’’

राजस्थान: NDA के सहयोगी हनुमान बेनीवाल का बड़ा आरोप- अशोक गहलोत का साथ दे रही हैं वसुंधरा राजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget