एक्सप्लोरर

राजस्थान: NDA के सहयोगी हनुमान बेनीवाल का बड़ा आरोप- अशोक गहलोत का साथ दे रही हैं वसुंधरा राजे

हनुमान बेनीवाल ने अपने ट्विटर पर लगातार कई ट्वीट किए. इसमें उन्होंने दावा किया कि वसुंधरा राजे कांग्रेस के विधायकों को फोन कर रही हैं.

जयपुर: बीजेपी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकत्रांतिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि वसुंधरा राजे अशोक गहलोत का साथ दे रही हैं. बेनीवाल ने आरोप लगाया कि वसुंधरा विधायकों को फोन कर रही हैं और गहलोत का साथ देने को कह रही हैं. आरएलपी एनडीए की सहयोगी पार्टी है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वसुंधरा-गहलोत दोनों एक दूसरे के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालते हैं.

बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है, राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बारे में फोन भी किए गए. प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है!’’

हमारे पास पुख्ता सबूत हैं- हनुमान बेनीवाल

अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘’पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान कांग्रेस में उनके करीबी विधायकों से फोन पर बात कर उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही. सीकर और नागौर जिले के एक जाट विधायकों को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास हैं.’’

नागौर से सांसद है हनुमान बेनीवाल

ये पहली बार है कि बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने इस तरह का आरोप लगाया है. दरअसल, हनुमान बेनीवाल का मानना है कि उनके बीजेपी छोड़ने के पीछे की वजह भी वसुंधरा राजे ही हैं. राज्य में जो सियासी स्थिति है उस दौरान बेनीवाल का ये आरोप चौंकाने वाला है. अब देखना ये होगा कि बीजेपी इस पर कैसी प्रतिक्रिया देती है? आरएलपी अध्यक्ष नागौर से सांसद हैं. यहां बीजेपी ने बेनीवाल का सहयोग किया था और वे जीतने में कामयाब हुए थे.

बता दें कि राजस्थान में सचिन पायलट के बगावत के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी में आने का न्यौता दिया. लेकिन इन सब के बीच वसुंधरा राजे ने सचिन पायलट को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है. हालांकि, सचिन पायलट ने खुद ही ये बात कह दी कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे.

राहुल गांधी का तंज, कहा- पीएम मोदी ने जो 'आर्थिक गड्ढा' खोदा उससे गरीबों को मनरेगा ही निकाल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget