एक्सप्लोरर

TMC Vs Governor: '...तो चुनाव लड़ सकते हैं राज्यपाल', सीवी आनंद बोस पर ममता बनर्जी का तंज

Mamata Banerjee On CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार और राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बीच बयानबाजी का दौर अब तक जारी है. ममता बनर्जी ने आज फिर उन पर निशाना साधा.

Mamata Banerjee On Governor: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक बार फिर राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर निशाना साधा है. उन्होंने बुधवार (9 अगस्त) को कहा कि राज्यपाल वही सब करना चाहते हैं जो एक मुख्यमंत्री करते हैं. इससे बेहतर है कि उन्हें एक पार्टी बनानी चाहिए और चुनाव जीतना चाहिए. 

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने यह भी कहा, "राज्यपाल क्या कर सकते हैं, इस पर संवैधानिक सीमाएं हैं. वह छात्रों से बात करते हुए उनसे भ्रष्टाचार और दंगों के बारे में पूछ रहे हैं. क्या यह राज्यपाल का कर्तव्य है? संविधान ने राज्यपाल की भूमिका निर्धारित की है.'' 

'बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं राज्यपाल'

दरअसल, ममता बनर्जी झाड़ग्राम जिले में प्रशासनिक दौरे के लिए पहुंचीं थीं. उन्होंने कहा, "बोस बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं और जीतने पर जो चाहें वह कर सकते हैं. वह नहीं जीतेंगे क्योंकि बीजेपी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. राज्यपाल हर चीज में खुद को शामिल नहीं कर सकते." 

बोस की तरफ से राज्य में एक विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में एक गैर-शैक्षणिक को नियुक्त करने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा, "राज्यपाल का पद संवैधानिक है और इसकी संवैधानिक सीमाएं हैं. बोस ने अपने गृह राज्य केरल के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को आलिया विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया है, हालांकि यह नियम नहीं है." 

टीएमसी और राज्यपाल के बीच गतिरोध 

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार और राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बीच गतिरोध कोई नया नहीं है. यह काफी लंबे समय से चलता आ रहा है. पंचायत चुनाव के दौरान भी दोनों के बीच खूब बयानबाजी देखने को मिली थी. टीएमसी ने आरोप लगाया था कि गवर्नर राज्य की सुविधाओं का इस्तेमाल कर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: आदिवासियों से राहुल गांधी बोले, 'पूरा हिंदुस्तान आपने बनाया और BJP चाहती है आप जंगलों...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget