एक्सप्लोरर

नंदीग्राम में मंच से ही सीएम ममता ने किया चंडीपाठ, बीजेपी पर हमला करते हुए कहा- मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो

नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पैसे ले लेना लेकिन वोट टीएमसी को ही देना. उन्होंने कहा कि बीजेपी, सीपीएम और कांग्रेस सब एक हैं.

नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करने के दौरान मंच से ही चंडीपाठ किया और कहा कि वह चंडीपाठ करके ही घर से निकलती हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मैं भी हिन्दू घर की लड़की हूं, मेरे साथ हिन्दू कार्ड मत खेलो.' नंदीग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों में विभाजन की राजनीति सही नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगुर और नंदीग्राम आंदोलन की भूमि है, इसीलिए दोनों में से किसी सीट से में लड़ना चाहती थी.

ममता बनर्जी ने कहा, ""नंदीग्राम का नाम पूरी दुनिया को पता है. नंदीग्राम ही सद्भावना का दूसरा नाम है. भूल सकती हूं सबका नाम, नही भूलूंगी नंदीग्राम. कोलाघाट में मेरी गाड़ी पर हमला हुआ था. तब के राज्यपाल ने फ़ोन करके कहा था कि आप पर पेट्रोल बम से हमला हो सकता है. सिंगुर और नंदीग्राम नहीं होता तो आंदोलन का तूफान नहीं आता. सीपीएम को पता नहीं था कि स्कूटर लेकर नंदीग्राम में पहुंच सकतीं हूं. कह दीजिए कि मैं घर की बेटी हूं. फिर मैं नामांकन भड़ने जाऊंगी."

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं हर 3 महीने में यहां आऊंगी. 1 अप्रैल को यहां वोट है. उनको अप्रैल फूल कर दीजिएगा. 1 अप्रैल खेला हॉबे. 11 मार्च को चुनावी इस्तेहार तृणमूल कांग्रेस जारी करेगी. मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा...मैं सबका समर्थन चाहतीं हूं. मैं यहां दो रैली करूंगी. आप मेरे भवानीपुर आइये. देखिए मैंने स्कूल, कॉलेज और अस्पताल सब बनाया. मैं नंदीग्राम को मॉडल नंदीग्राम बनाऊंगी."

ममता बनर्जी ने ये भी कहा, "नंदीग्राम में अपना एक घर भी बना लूंगी. पैसा लेना पर वोट यहीं देना. सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी सब एक हैं. नंदीग्राम में यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा, चुनावी मैनिफेस्टो ये रहेगा. हल्दिया के साथ नंदीग्राम को जोड़ने के लिए एक ब्रिज भी बनेगा."

बटला हाउस एनकाउंटर: रविशंकर प्रसाद पर चिदंबरम का पलटवार, कहा- मैंने हमेशा इसे आतंकी घटना बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget