एक्सप्लोरर

बटला हाउस एनकाउंटर: रविशंकर प्रसाद पर चिदंबरम का पलटवार, कहा- मैंने हमेशा इसे आतंकी घटना बताया

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि मैंने हमेशा इसे आतंकी हमला बताया था, जिसमें पुलिस ऑफिसर शर्मा की जान गई थी. उस समय के अखबारों को पढ़िए.

नई दिल्ली: बटला हाउस एनकाउन्टर मामले को लेकर आज केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी और उसके बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सरीखे नेता ने बटला हाउस मामले में देश को बहकाने की कोशिश की थी. गौरतलब है कि तब पी चिदंबरम मनमोहन सरकार में गृह मंत्री थे.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, "मैंने हमेशा इसे आतंकी हमला बताया था, जिसमें पुलिस ऑफिसर शर्मा की जान गई थी. उस समय के अखबारों को पढ़िए, यहां तक कि कुछ अन्य नेताओं के इसपर दिए गए अलग बयानों से मैं इत्तेफाक भी नहीं रखता था. रविशंकर प्रसाद बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले उस समय के अखबारों में मेरे बयान पढ़ लें."

वहीं, इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "पार्टी के कोई नेता, चाहे कितने भी वरिष्ठ हो, अगर किसी घटनास्थल पर जा कर उन्होंने जो महसूस किया, वो कहा हो तो वो कांग्रेस पार्टी की राय नहीं हो जाती, पार्टी ने कभी ऐसा नहीं कहा. चिदंबरम जी ने भी स्पष्ट कर दिया, तो मुझे और कुछ कहने की ज़रूरत नहीं. आतंकवाद के खिलाफ गांधी परिवार का रुख हर कोई जानता है, गांधी परिवार ने आतंकवाद के हाथों अपने सदस्य खोए हैं. अब बीजेपी हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का सबक सिखाएगी?"

राहुल के ‘बैकबेंचर’ वाले बयान पर बोले सिंधिया- अपनी चिंता करें, मेरी छोड़ दें, मैं ऊपर उठ चुका हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम

वीडियोज

Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
Embed widget