एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए केस, 297 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 55 हजार 469 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 31 लाख 13 हजार 354 हो गई है. 297 और मरीजों की मौत के बाद इस वायरस से मरने वालों की संख्या 56 हजार 330 हो गई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के नए 55 हजार 469 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 31,13,354 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 297 लोगों की मौत हुई है.

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इलाज के बाद महाराष्ट्र में 34,256 लोग ठीक हुए है. अब तक इस वायरस से 25,83,331 लोग रिकवर हो चुके हैं. राज्य में कोरोना वायरस ने  56,330 लोगों की जान ले ली है.

महाराष्ट्र में सोमवार को 47 हजार 288 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए और 155 मरीजों की मौत हुई. वहीं रविवार को राज्य में संक्रमण के 57,074 नए मामले सामने आए थे. जो किसी एक दिन में राज्य में सर्वाधिक संख्या थी.

मुंबई में कोरोना की स्थिति

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 10 हजार 30 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों के सामने आने के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 72 हजार 332 हो गई है. इलाज के बाद एक दिन में अस्पताल से 7019 लोगों को छुट्टी दी गई है. वहीं 31 और मरीजों की मौत हुई है. मुंबई में इस वायरस की वजह से कुल 11 हजार 828 लोगों की मौत हो चुकी है.

इस बीच महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला प्रशासन ने बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है. कोल्हापुर कलेक्टर दौलत देसाई ने मंगलवार को कहा, “जिले में कोविड-19 का प्रसार अभी कम है लेकिन पुणे, सांगली और सतारा जैसे पड़ोसी जिलों में संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं.”

दौलत देसाई ने कहा कि जो लोग कोल्हापुर जिले में आना चाहते हैं उन्हें आगमन से 48 घंटे पहले आरटी पीसीआर जांच करानी होगी और ‘निगेटिव’ रिपोर्ट साथ लानी होगी. उन्होंने कहा कि टीके की दूसरी खुराक ले चुके लोगों के लिए यह अनिवार्य नहीं होगी.

सभी उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget