एक्सप्लोरर

Sandshkhali: PM मोदी की रैली के बाद ममता बनर्जी ने किया पलटवार, बोलीं- ये सिर्फ चुनाव के समय आते हैं, कर रहे बंगाल की छवि खराब

Mamata Banerjee on PM Modi Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बंगाल की छवि खराब की जा रही है.

Sandeshkhali Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. संदेशखाली विवाद के बीच ममता बनर्जी का बयान आया है कि बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. दरअसल पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है. आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंच से संदेशखाली मामले का जिक्र किया और पीड़ित महिलाओं से भी मुलाकात की. 

इसी दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि बंगाल देश की सांस्कृतिक राजधानी है और कुछ लोग इसे बांटने की कोशिश कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने इस दौरान तल्ख लहजे में कहा, 'हमारे धैर्य को मजबूरी न समझें.' पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपना हमला जारी करते हुए कहा कि ये सिर्फ चुनाव के समय आते हैं और चुनाव के बाद नहीं दिखते हैं. ममता बनर्जी का हमला भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर था, जो लगातार संदेशखाली का मुद्दा उठा रहे हैं. 

बीजेपी बोली- हमने दवाब बनाया तब गिरफ्तार हुआ शाहजहां

हालांकि बीजेपी का कहना है कि उनके लगातार दवाब बनाने के कारण ही राज्य की पुलिस ने संदेशखाली के प्रमुख आरोपी और टीएमसी के पूर्व नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया है. हालांकि अब बीजेपी आरोप लगा रही है कि पश्चिम बंगाल पुलिस शेख शाहजहां को न्यायिक सुरक्षा दे रही है. बीजेपी शाहजहां को सीबीआई को न सौंपने को लेकर भी हमलावर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की संदेशखाली की पीड़ितों से मुलाकात 

बुधवार को इसी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मंच से संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं को लेकर सहानुभूति जताई और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमला भी बोला. इस सभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की पांच पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उनकी तकलीफें जानी.

'आज ही सीबीआई को सौंपें शाहजहां शेख', कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश, बंगाल CID को अवमानना नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान

Embed widget