एक्सप्लोरर

सीएम ममता का केंद्र पर आरोप- जरूरत के हिसाब से बंगाल को नहीं दी कोरोना वैक्सीन, बीजेपी सांसद ने किया पलटवार

सीएम ममता बनर्जी के आरोप पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि वो चुनाव के बाद भी वैक्सीन देने की बात कर रही हैं. बंगाल में उनकी सरकार है, ऐसे में उन्हें मुफ्त वैक्सीन देने से किसने रोका है?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कोरोना के लिए वैक्सीन ना देने का आरोप लगाने के साथ ही पश्चिम बंगाल के लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का ऐलान किया तो बीजेपी ने उस पर पलटवार करते हुए पूछा कि जब राज्य में उन्हीं की सरकार है तो आखिर यह मुफ्त वैक्सीन पहले क्यों नहीं दी गई?

ममता बनर्जी ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल की जनता को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. इस पर बीजेपी की तरफ से राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी चुनावों के बाद भी वैक्सीन देने की बात कर रही हैं जबकि आज की तारीख में बंगाल में उनकी ही सरकार है ऐसे में उनको फ्री वैक्सीन देने से किसने रोका है?

इस बीच भले ही पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी न किया हो लेकिन बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार की तर्ज पर ही बंगाल के लोगों के लिए भी बीजेपी सरकार बनने के बाद फ्री वैक्सिन देने का ऐलान कर दिया.

सुशील मोदी ने इसके साथ ही सीएम ममता के उन आरोपों का भी जवाब दिया जिसमें ममता ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन नहीं मिलने का आरोप लगाया था और उसी के विरोध में प्रधानमंत्री की तरफ से कोरोना से लड़ाई को लेकर जो मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी उसका बहिष्कार करने का दावा किया था. सुशील मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही है कुछ उसी तरह से जैसे कि शुरुआत में उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने उन पर हमला किया और पैर में चोट की बात कहकर प्लास्टर लपेट लिया था लेकिन अब वह ऐसा नहीं कह रही क्योंकि सच सामने आ चुका है.

सुशील मोदी के अलावा बीजेपी की ही राज्यसभा सांसद और बंगाल से नेता रूपा गांगुली ने भी ममता बनर्जी के प्रचार और घोषणा पत्र को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस अपने घोषणापत्र में नए वादों की जगह अगर पुराने वादों का ही ज़िक्र कर दें तो सही रहेगा. क्योंकि पिछले 5 सालों की सरकार के दौरान मुश्किल से 15 से 20 वीं फीसदी ही वादों पर अमल किया गया होगा और आज की तारीख में भी करीबन 80 फीसदी बातों पर कोई काम नहीं हुआ. तो सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे घोषणापत्र का फायदा ही क्या?

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस को सताने लगा है अपनों की ही खिलाफत का डर!

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget