एक्सप्लोरर

BJP नेताओं पर शिवसेना का हमला, कहा- ‘हमें NDA से निकालने वाले तुम कौन?, तुम्हारे विचारों की खुजली बाहर आई’

शिवसेना ने कहा, ‘’कोई एक टेढ़े मुंहवाला उठता है और शिवसेना के ‘एनडीए’ से बाहर निकालने की घोषणा करता है. ठीक ही हुआ, इस कृत्य से तुम्हारे विचारों की खुजली आज बाहर आ गई. पिछले कुछ दिनों से झूठ-मूठ की खुजली शुरू थी.''

मुंबई: महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक घमासान के बीच शिवसेना बीजेपी पर लगातार निशाने साध रही है. आज शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में बीजेपी नेताओं पर हमला बोला है. शिवसेना ने बीजेपी नेताओं से पूछा है कि हमें एनडीए से निकालने वाले तुम कौन हो? पार्टी ने यह भी कहा कि बीजेपी नेताओं की बयानबाजी से साफ हो गया है कि इनके विचारों की खुजली बाहर आ गई है.

शिवसेना ने प्रहलाद जोशी को बताया टेढ़े मुंहवाला

शिवसेना ने कहा है, ‘’राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में से शिवसेना के नहीं होने की घोषणा की गई. दिल्ली के बीजेपी नेताओं ने किस आधार पर और किसकी अनुमति से यह घोषणा की? दिल्ली के मोदी मंत्रिमंडल में से किसी एक प्रह्लाद जोशी ने यह घोषणा की है कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस से शिवसेना के संबंध जुड़ने के कारण उन्हें ‘एनडीए’ से बाहर निकाल दिया गया है और उनके सांसदों को संसद में विरोधी पक्ष में बैठाया गया है.’’ शिवसेना ने कहा, ‘’जिस टेढ़े मुंहवाले ने ये घोषणा की है उसे शिवसेना का मर्म और ‘एनडीए’ का कर्म-धर्म नहीं पता.’’

शिवसेना ने आगे कहा, ‘’एनडीए से शिवसेना को बाहर निकालने की बात करनेवालों को एक बार इतिहास समझ लेना चाहिए. बालासाहेब ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडीज और पंजाब के बादल जैसे दिग्गजों ने जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नींव रखी उस समय आज के ‘दिल्लीश्वर’ गुदड़ी में भी नहीं रहे होंगे. कइयों का तो जन्म भी नहीं हुआ होगा. आज ‘एनडीए’ का प्रमुख या निमंत्रक कौन है इसका उत्तर मिलेगा क्या? शिवसेना को बाहर निकालने का निर्णय किस बैठक में और किस आधार पर लिया गया?’’

शिवसेना ने आगे कहा, ‘’कोई एक टेढ़े मुंहवाला उठता है और शिवसेना के ‘एनडीए’ से बाहर निकालने की घोषणा करता है. ठीक ही हुआ, इस कृत्य से तुम्हारे विचारों की खुजली आज बाहर आ गई. पिछले कुछ दिनों से झूठ-मूठ की खुजली शुरू थी. उसके पीछे की असली बीमारी अब बाहर आई. इन खुजलीबाजों को शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के सातवें स्मृतिदिन का मुहूर्त मिला.’’

ये अहंकारी और मनमानी राजनीति के अंत की शुरुआत है- शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘’ये अहंकारी और मनमानी राजनीति के अंत की शुरुआत है. इस शब्द का प्रयोग आज हम जान-बूझकर कर रहे हैं. छत्रपति शिवराय के महाराष्ट्र से लिया गया पंगा तुम्हारा तंबू उखाड़े बिना नहीं रहेगा. इस निमित्त से पंगा लेनेवालों को हम ये वचन दे रहे हैं. महाराष्ट्र उठता नहीं और उठ गया तो चुप नहीं बैठता. पैसा और सत्ता का दर्प शिवराय की माटी में नहीं चलता इसका अनुभव विधानसभा चुनाव में मिल ही गया है.’’ इतना ही नहीं शिवसेना ने कहा, ‘’हर बार पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को जीवनदान देकर छोड़ दिया. भविष्य में यही गलती उन्हें भारी पड़ी. आखिरी लड़ाई में बड़ी तैयारी करके आए मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया. बार-बार जीवनदान को भूलकर गोरी ने कृतघ्नता की. पृथ्वीराज चौहान को गिरफ्तार कर उन्हें प्रताड़नाएं दीं.’’

मुफ्ती के साथ सत्ता के लिए निकाह करने वाली बीजेपी ने ‘एनडीए’ की अनुमति ली थी क्या?- शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘’कश्मीर में राष्ट्रद्रोही और पाकिस्तानियों के गीत गानेवाली महबूबा मुफ्ती के साथ सत्ता के लिए निकाह करने वाली बीजेपी ने ‘एनडीए’ की अनुमति ली थी क्या? सारे लोगों के विरोध में जाने के दौरान ‘मोदी’ का बचाव करने वाले शिवसेनाप्रमुख के संगठन को ‘एनडीए’ से बाहर निकालने का मुहूर्त मिला वो भी शिवसेनाप्रमुख की पुण्यतिथि का.’’ पार्टी ने कहा, ‘’खुद को हरिश्चंद्र का अवतार मानने वालों ने हरिश्चंद्र जैसा बर्ताव नहीं किया. मंबाजी के राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. महाराष्ट्र के कोने-कोने में सिर्फ एक ही गर्जना होगी, ‘शिवसेना जिंदाबाद!’ हिम्मत है तो आओ सामने। हम तैयार हैं!!’’

यह भी पढ़ें- 

दिल्‍ली- संसद सत्र का दूसरा दिन आज, दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर होगी बहस

JNU फीस बढ़ोतरी: छात्रों ने कल 9 घंटे किया प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट

सियाचिन में बर्फीले तूफान का कहर, बर्फ में दबने से 4 जवानों समेत 6 की मौत

वोडाफोन -आइडिया की कॉल्स 1 दिसंबर 2019 से होंगी महंगी, 30 करोड़ ग्राहकों को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget