एक्सप्लोरर

दिल्ली: गंदे पानी को लेकर राजनीति गर्म, उपभोक्ता मंत्री पासवान ने केजरीवाल को दिया दोबारा जांच का चैलेंज

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) की लिस्ट में दिल्ली के पानी को सबसे गंदा बताया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार बीआईएस की लिस्ट को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं. तो पानी पर छिड़ी राजनीति के बीच अब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर चुनौती दे दी है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर जब से रिपोर्ट आई है, तब से दिल्ली में राजनीति गर्म है. 21 शहरों की रिपोर्ट में दिल्ली का पानी सबसे गंदा निकला. इसके बाद से केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार आमने-सामने है. दिल्ली के पानी का स्तर जांचने के लिए दोनों नेता एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. उपभोक्ता मंत्री पासवान ने दोबारा जांच करने के लिए एक टीम भी बना दी है.

दिल्ली का पानी सबसे गंदा- रिपोर्ट

दरअसल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) की लिस्ट में दिल्ली के पानी को सबसे गंदा बताया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार बीआईएस की लिस्ट को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं. तो पानी पर छिड़ी राजनीति के बीच अब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर चुनौती दे दी है.

जहां भी कहेंगे वहीं जाकर पानी का सैंपल लेंगे- पासवान

चिट्ठी में पासवान ने लिखा, ‘’अरविंद केजरीवाल दोबारा पानी के नमूनों की जांच के लिए अपना प्रतिनिधि बताएं. बीआईएस की उच्च स्तरीय टीम उनके साथ फिर नमूने लेकर जहां चाहें वहां से जांच कराने के लिए तैयार है. अगर आपको लगता है कि ये रिपोर्ट गलत है तो दिल्ली सरकार कहे. दिल्ली सरकार और बीआईएस की एक संयुक्त टीम बनाता हूं और वो जहां भी कहेंगे वहीं जाकर पानी का सैंपल लेंगे और जांच करवाएंगे.’’

वहीं, पासवान ने कल लोकसभा में कहा, ‘‘आज दिल्ली में स्थिति यह है कि कोई भी व्यक्ति नल का पानी नहीं पी सकता (बगैर फिल्टर किये या गर्म किये). नल से नीला-पीला पानी निकलता है.’’ उन्होंने कहा कि इससे सबसे ज्यादा गरीब तबके के और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग और बच्चे प्रभावित होते हैं. मैंने हाल ही में पानी के नमूने मंगाये थे लेकिन प्राथमिक स्तर पर ही ये सभी नाकाम साबित हो गये. जबकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का दावा है कि यह (पानी) यूरोपीय मानदंडों के अनुरूप है.’’

बीआईएस की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित- केजरीवाल

इससे पहले केजरीवाल ने भी रामविलास पासवान को चुनौती दी. केजरीवाल लगातार ये दावा कर रहे हैं कि बीआईएस की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित है. दावा ये भी कि केंद्र के ही जल मंत्री गजेन्द्र शेखावत दिल्ली के पानी को यूरोपीय स्टैंडर्ड से बेहतर बता चुके हैं.

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में पानी की गुणवत्ता का विषय उठाते हुए कहा कि दिल्ली में (आप नीत) सरकार की तरफ से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर जो रकम खर्च की जानी चाहिए थी उसे सब्सिडी देने में खर्च किया जा रहा है. पानी की पाइपें खराब हो रही हैं. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में ‘स्वास्थ्य के लिये आपात स्थिति’ है. उन्होंने कहा कि बीआईएस की जांच में यह खुलासा हुआ कि 20 राज्यों में सबसे खतरनाक स्थिति (पानी की) दिल्ली में है.

यह भी पढ़ें- 

दिल्‍ली- संसद सत्र का दूसरा दिन आज, दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर होगी बहस

JNU फीस बढ़ोतरी: छात्रों ने कल 9 घंटे किया प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट

सियाचिन में बर्फीले तूफान का कहर, बर्फ में दबने से 4 जवानों समेत 6 की मौत

वोडाफोन -आइडिया की कॉल्स 1 दिसंबर 2019 से होंगी महंगी, 30 करोड़ ग्राहकों को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget