एक्सप्लोरर

'PM मोदी के मन में अंबेडकर को लेकर श्रद्धा है तो अमित शाह को...', खरगे ने रख दी बड़ी मांग

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये मानसिकता केंद्र की मोदी सरकार और उनके मंत्रिमंडल में है.

Mallikarjun Kharge On Amit Shah Remark: संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीआर अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अमित शाह ने बाबासाहेब का अपमान किया है. उन्होंने कहा, "संविधान को लेकर संसद में चर्चा हुई, लेकिन कल अमित शाह ने बाबासाहेब को लेकर बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात कही. बाबा साहेब सबके लिए पूजनीय हैं और अमित शाह ने उनकी बेइज्जती की है. बीजेपी संविधान को नहीं मानती, ये लोग मनुस्मृति की बात करते हैं, इनकी मानसिकता यही है."

बीजेपी वाले संविधान को नहीं मानते- खरगे

गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के विवादित हिस्से का वीडियो चलाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "यह दुर्भाग्य है कि देश के दलित नायक जो सबके लिए पूजनीय है उनके लिए अपमानजनक बयान दिया गया. विपक्ष पर व्यंग किया कि क्या अंबेडकर-अंबेडकर करते हो. भगवान का नाम लेते तो स्वर्ग मिलता. ये लोग संविधान को नहीं मानते. स्वर्ग और नर्क की बातें मनुस्मृति में है. ये मानसिकता मोदी और उनके मंत्रिमंडल में है. गोलवलकर की भी यही सोच थी." 

'अमित शाह को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए'

कांग्रेस नेता खरगे ने कहा, "अगर पीएम को लेकर पीएम मोदी के मन में श्रद्धा है तो आज रात 12 बजे के अंदर अमित शाह को निकाल देना चाहिए. जो व्यक्ति संविधान की शपथ लेकर सदन में आता है... मंत्री बनता है... अगर वो संविधान का अपमान करता है तो उसको कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे लोगों को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए, तभी इस देश को लोग शांत रहेंगे. नहीं तो रह जगह लोग बाब साहेब के लिए नारे लगाएंगे... लोग उनके लिए जान देने के लिए भी तैयार हैं."

बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर संविधान पर हमला करने का आरोपों का भी मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए, नेहरू और गांधी परिवार को नीचा दिखाने के लिए बीजेपी ऐसा बोल रही है. गृह मंत्री अमित शाह का बचाव करने के लिए पीएम मोदी सामने आ जाते हैं और 6 ट्वीट कर डालते हैं."

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने आंबेडकर की विरासत को मिटाने की कोशिश की', विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृहमंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृह मंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget