एक्सप्लोरर

Republic Day 2025: मल्लिकार्जुन खरगे ने गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के साथ दे डाली नसीहत, बोले- इस बात पर गौर करने की जरूरत...

76th Republic Day: मल्लिकार्जुन खरगे ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और भारतीय संविधान की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने 75 साल पूरे होने पर सशक्त भारत की कामना की.

Constitution Of India: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान को अपनाए जाने के 75 साल पूरे होने की भी सराहना की. खरगे ने अपने संदेश में कहा कि संविधान ने हमारे देश को लोकतंत्र, समानता, और न्याय की मजबूत नींव प्रदान की है. उन्होंने सभी देशवासियों से संविधान के मूल्यों की रक्षा करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने भारत को एक मजबूत और समृद्ध गणराज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई.

खरगे ने अपने संदेश में भारतीय संविधान को ‘भारत के गणराज्य की आत्मा’ बताते हुए कहा कि आज हम उस महान दस्तावेज को अपनाए हुए 75 वर्षों का जश्न मना रहे हैं जो हमारी विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है. उन्होंने उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने संविधान को बनाने में अपना योगदान दिया. साथ ही उन्होंने संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य की दूरदर्शिता और बुद्धिमता को भी सराहा जिन्होंने हमारे लोकतंत्र की नींव रखी. उन्होंने संविधान के उद्देश्यों और आदर्शों को बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया.

संविधान और स्वायत्त संस्थाओं पर हमले का आरोप

खरगे ने इस अवसर पर वर्तमान सरकार की ओर से संविधान और स्वायत्त संस्थाओं पर किए जा रहे हमलों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संस्थाओं की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप किया है और राजनीतिक दबाव बढ़ाया है जिससे लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर हो रही है. उन्होंने विशेष रूप से संघीय ढांचे के उल्लंघन और राज्यों के अधिकारों में कटौती के बारे में भी चिंता व्यक्त की. उनका मानना है कि सत्तारूढ़ दल ने राज्य सरकारों के अधिकारों को कम कर दिया है और उनका शासन केंद्रीकरण की ओर बढ़ रहा है जिससे देश का संघीय ढांचा कमजोर हो रहा है.

उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ सालों में धार्मिक कट्टरवाद और नफरत फैलाने की कोशिशें तेज हुई हैं जिसकी वजह से समाज में असहमति और विभाजन बढ़े हैं. उन्होंने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने और धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भी चिंता व्यक्त की. साथ ही उन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी, गरीबों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और हिंसा को लेकर गहरी चिंता जताई. उनका कहना था कि इन वर्गों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा अब सामान्य बात बन गई है जो भारतीय समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बढ़ती आर्थिक असमानता पर जताई चिंता

कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों को कुछ अरबपतियों को सौंप दिया गया है जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की स्थिति और भी कठिन हो गई है. इस आर्थिक असमानता ने समाज में भारी विभाजन पैदा किया है. खरगे ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां रोजगार सृजन में विफल रही हैं और युवा वर्ग के लिए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं. उनका कहना है कि युवाओं को सही दिशा देने के बजाय उन्हें कट्टरपंथी एजेंडों के तहत बहलाने का प्रयास किया जा रहा है.

खरगे ने अपने संदेश में ये भी स्पष्ट किया कि आज के समय में संविधान के सिद्धांतों की रक्षा करना सबसे बड़ा कर्तव्य बन चुका है. उन्होंने न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के विचारों को जीवित रखने का संकल्प लिया और सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे संविधान के आदर्शों को बनाए रखें. उनका मानना है कि ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बनाए रखें और संविधान के उद्देश्य को पूरा करें.

देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

खरगे ने अंत में कहा कि संविधान की रक्षा करना और इसके आदर्शों को कायम रखना यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. इस दिशा में हमें हर संभव प्रयास करने होंगे ताकि हमारे देश का लोकतंत्र और समाज मजबूत हो. उन्होंने गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सभी से संविधान के प्रति अपने सम्मान और श्रद्धा को बढ़ाने की अपील की.

अंत में मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश के लोकतांत्रिक मूल्य, संविधान, और राष्ट्रध्वज की शान बढ़ाने का आह्वान किया. अंत में उन्होंने "जय बापू, जय भीम, जय संविधान, जय हिंद" का नारा लगाया.

ये भी पढ़ें: IITian Someshwar Puri Baba: 'संन्यास भी एक तरह का एडवेंचर', अब ये क्या कर रहे IITian बाबा, क्यों 55 साल में छोड़ी बैंक की नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget