एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge On PM Modi: 'किसकी छतरी की छाया...', पीएम मोदी के तंज पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार

Mallikarjun Kharge On PM Modi Remarks: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की वायरल तस्वीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसा था. अब खरगे की ओर से उन पर (पीएम मोदी) पलटवार किया गया है.

Mallikarjun Kharge Counter Attack On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी से कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक सीनियर नेता हैं, लेकिन उन्हें धूप में छतरी तक नसीब नहीं हो रही. पीएम की इस टिप्पणी पर खरगे ने पलटवार किया. 

खरगे ने ट्वीट कर कहा, "किसकी छतरी की छाया के नीचे आपके 'परम मित्र' ने देश के आकाश से लेकर पाताल तक सब कुछ लूटा? हम तो तिरंगे की छांव में खड़े कांग्रेसी हैं, जिसने 'कंपनी राज' को हराकर देश को स्वतंत्र बनाया और देश को 'कंपनी राज' कभी बनने नहीं देंगे. ये बताइए, अडानी पर JPC कब?" 

 

कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे थे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली में कहा, "मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस कर्नाटक से कैसे नफरत करती है. कर्नाटक के नेताओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति का हिस्सा है. कांग्रेस का 'परिवार' पार्टी में जिस किसी से परेशानी महसूस करता है, उसका अपमान शुरू हो जाता है. इतिहास गवाह है कि परिवार के सामने एस निजलिंगप्पा और वीरेंद्र पाटिल जैसे नेताओं को कितना अपमानित किया गया. कर्नाटक में हर कोई यह जानता है."

'खरगे के अपमान से हुआ दुख'

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा, "परिवार के वफादारों ने अब एक बार फिर कर्नाटक के एक और नेता का अपमान किया है. मैं मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत सम्मान करता हूं. वे इस भूमि के पुत्र हैं, जिनके पास लगभग 50 वर्षों का संसदीय और विधायी अनुभव है. लोगों की सेवा में वह जो कुछ भी कर सकते थे, उन्होंने करने की कोशिश की है. लेकिन मैं यह देखकर दुखी था कि खरगे, जो पार्टी के अध्यक्ष हैं और उम्र में वरिष्ठ हैं, उनके साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्र के दौरान कैसा व्यवहार किया गया."

'खरगे को धूप में खड़ा रखा गया'

पीएम मोदी ने कहा था, "मौसम गर्म था और वहां खड़े सभी लोगों को लग रहा था कि गर्मी स्वाभाविक है. लेकिन उस गर्मी में कांग्रेस प्रमुख और उम्र में वरिष्ठ खरगे के लिए छाते की छाया का सौभाग्य नहीं था. छाते की छाया उनके बगल में खड़े किसी व्यक्ति के लिए थी. यह दिखाता है कि खरगे सिर्फ नाम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष हैं और जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया है, उसे देखकर हर कोई देख और समझ सकता है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथों में है."

ये भी पढ़ें-PM Modi On BS Yediyurappa: पीएम मोदी ने लोगों से मोबाइल के टॉर्च जलाकर येदियुरप्पा को सम्मान देने की अपील की, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget