एक्सप्लोरर

PM Modi On BS Yediyurappa: पीएम मोदी ने लोगों से मोबाइल के टॉर्च जलाकर येदियुरप्पा को सम्मान देने की अपील की, देखें वीडियो

Karnataka News: कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले ही बीएस येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है. सोमवार (27 फरवरी) को पीएम मोदी और येदियुरप्पा के बीच खास जुगलबंदी दिखी.

PM Modi wished BS Yediyurappa: कर्नाटक के 4 बार मुख्यमंत्री रहे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा सोमवार (27 फरवरी) को 80 साल के हो गए हैं. येदियुरप्पा के 80वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उनको विशेष सम्मान दिया. दरअसल कर्नाटक दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार (27 फरवरी) को शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम येदियुरप्पा भी मौजूद थे. 

पीएम मोदी ने येदियुरप्पा के सम्मान में मंच पर ही दो बार हाथ जोड़े और झुककर उनका अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने जनता से भी पूर्व सीएम को सम्मान दिलवाया. प्रधानमंत्री ने सभा में पहुंचे लोगों से उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाकर येदियुरप्पा को सम्मान दिलवाया. पीएम मोदी ने कहा, "उन्होंने 50-60 साल का सार्वजनिक जीवन, अपनी पूरी जवानी एक विचार के लिए खपा दी है."

पीएम ने की येदियुरप्पा की तारीफ

येदियुरप्पा की तारीफ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज का दिन एक और वजह से खास है, क्योंकि कर्नाटक के लोकप्रिय नेता येदियुरप्पा का जन्मदिन है. मैं उनकी स्वस्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं." उन्होंने आगे कहा, "येदियुरप्पा ने अपना पूरा जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण में लगाया. बीते दिनों उन्होंने विधानसभा में जो भाषण दिया, उससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए. इतनी उपलब्धियों के बाद भी वह बहुत ही जमीनी और विनम्र व्यक्ति हैं. उनसे मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है."

 

येदियुरप्पा के सम्मान में टॉर्च जलवाई

इसके बाद उन्होंने सभा में पहुंचे लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवा कर येदियुरप्पा का सम्मान करवाया. प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरी आप सबसे एक विनती है. अगर आप सबके पास मोबाइल फोन है तो उसकी फ्लैश लाइट जलाइए और येदियुरप्पा जी का सम्मान कीजिए. येदियुरप्पा जी के सम्मान में हर एक के मोबाइल पर फ्लैश लाइट जलना चाहिए." पीएम मोदी के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उनके इस तरह से सम्मान दिलावाने की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. 

कर्नाटक में येदियुरप्पा का महत्व?

बता दें कि कर्नाटक में 18 फीसदी आबादी की वजह से लिंगायत समुदाय हर पार्टी के लिए बड़ा वोट बैंक है. येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से आते हैं और इस समुदाय में उनकी पकड़ की वजह से ही बीजेपी कर्नाटक में 2008 में पहली बार सरकार बनाने में कामयाब हुई थी. येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाए जाने के मसले पर लिंगायत समुदाय रोष में था. येदियुरप्पा ने हाल ही में राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया था. इसके बावजूद लगता है कि पार्टी की ओर से उन्हें ही पोस्टर बॉय की तरह पेश करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें-PM Modi Roadshow Live: पीएम मोदी का कर्नाटक के बेलगावी में रोड शो, शिवमोगा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget