एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge On PM Modi: '...हमारी वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐसा क्यों कहा?

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी कहते फिरते हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया. उन्हें मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस ने इस खूबसूरत लोकतंत्र को बचा कर रखा है.

Congress: कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही बीजेपी पर विधायक चोरी कर सरकार बनाने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि हमारी वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर जगह पीएम मोदी कहते फिरते हैं कि सत्तर सालों में कांग्रेस ने क्या किया. लेकिन उन्हें मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस ने सत्तर सालों से इस खूबसूरत लोकतंत्र को बचा कर रखा है. जिस वजह से आज प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर में घूमते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब लोग भूखे मरते थे. तब कांग्रेस हरित क्रांति लेकर आयी. 

विधायक चोरी कर सरकार बनाती है BJP

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर विधायक चोरी कर सरकार बनाने का आरोप लगाया. अपने भाषण में खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन्हें जनता का समर्थन नहीं मिला, वो सरकार में बैठे हैं. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का कोई उसूल नहीं है. सरकार बनाने के लिए ये लोग किसी हद तक चले जाते हैं. 

बीजेपी के पास वॉशिंग मशीन है

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास एक बहुत बड़ी वॉशिंग मशीन है जो बड़े से बड़े दाग को भी साफ कर सकती है. जब लोगों को इस मशीन में डाला जाता है तो वे साफ निकलते हैं. लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर लड़ना होगा. केंद्र में यह झूठों की सरकार है.'

28 दिसंबर, 1885 को हुई थी कांग्रेस पार्टी की स्थापना

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बुधवार को मुंबई के सौम्या चूनाभट्टी ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया. बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में हुई थी. इसके संस्थापकों में एओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे और पार्टी की अध्यक्षता हाईकोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चन्द्र बनर्जी ने की थी. 1947 में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई.

ये भी पढ़ें: OBC Reservation: निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार, कहा- HC के आदेश पर लगाएं रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget