एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2025: किसकी पतंग काटकर खुशी से चिल्लाए अमित शाह, वीडियो में देखें रिएक्शन

अमित शाह तीन दिन के लिए गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाई.

गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को मकर संक्रांति के मौके पर गुजरात में खूब पतंगबाजी की और पतंग भी काटी. इस दौरान अमित शाह बेहद उत्सुक नजर आए और पतंग काटने के बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए पतंग काटने की खुशी मनाते दिखे. अमित शाह गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. मकर संक्रांति उत्सव को गुजरात में उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है और इस मौके को गुजरात के लोग पतंग उड़ाकर सेलिब्रेट करते हैं.

अमित शाह ने अहमदाबाद की शांतिनिकेतन सोसाइटी की छत पर पतंग उड़ाई. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे. भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें अमित शाह की झलक पाने के लिए आस-पास की बिल्डिंग की छतों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है.

पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, 'अमित शाह ने मेमनगर में शांतिनिकेतन सोसाइटी में स्थानीय लोगों के साथ मकर संक्रांति मनाई और सभी को उत्सव की शुभकामनाएं दीं.' उन्होंने आगे कहा, 'सोसाइटी के लोगों ने रंगबिरंगी पतंगों और रंगों से अपने घरों को सजाया. सोसाइटी के लोगों का इस गर्मजोशी के स्वागत के लिए धन्यवाद.'

 

अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तरायण उत्सव मनाते हुए अपनी फोटो पोस्ट की हैं. उन्होंने तस्वीरों के साथ पोस्ट में लिखा, 'आज घाटलोडिया विधानसभा में उत्तरायण पतंग महोत्सव मनाया. उत्तरायण का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे.'

अमित शाह के गुजरात दौरे को लेकर गृह मंत्रालय ने विज्ञप्ति में बताया कि वह इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. गुजरात पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा बनाए जा रहे घाटलोडिया क्षेत्र में एक नये थाना परिसर और 920 अपार्टमेंट की आधारशिला रखेंगे. 15 जनवरी को अमित शाह अंबोद गांव के पास साबरमती नदी पर एक बैराज की आधारशिला रखेंगे. उसी स्थान से वह गांधीनगर के मनसा में एक सर्किट हाउस का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे.

विज्ञप्ति के मुताबिक बाद में गृहमंत्री साणंद को कलोल से जोड़ने वाली दो लेन सड़क को चार लेन सड़क में बदलने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे. दोपहर में कलोल तालुका केलावनी मंडल में एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर के सभागार का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करेंगे.

विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि बुधवार शाम को अमित शाह गांधीनगर के सैज गांव के पास एक रेलवे अंडरब्रिज और शहर के बोपल इलाके में कृष्णा शाल्बी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. यह अस्पताल गुजरात का पहला बोन बैंक है.

16 जनवरी को मेहसाणा जिले के वडनगर का दौरा करने के बाद संग्रहालय और खेल परिसर सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. अमित शाह साइंस कॉलेज में एक जन सभा को संबोधित करेंगे और वडनगर में हाटकेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे. बाद में वह मेहसाणा में गणपत विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. इसके अलावा गुरुवार को वह अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए 'फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget