एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल को झटका, कांग्रेस को समर्थन पर उमियाधाम और सरदार पटेल ग्रुप ने किया किनारा

गुजरात में पहले चरण में 9 दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग है. वहीं दूसरे चरण में 14 दिसंबर को 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 18 दिसंबर को ABP न्यूज पर देखिए सबसे तेज नतीजे.

गांधीनगर: गुजरात में चुनाव लड़े बिना भी अहम किरदार निभा रहे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस को समर्थन के मुद्दे पर हार्दिक अलग पड़ गए हैं. पाटीदारों की शीर्ष धार्मिक संस्था के साथ साथ आरक्षण के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले सरदार ग्रुप ने भी हार्दिक से पल्ला झाड़ लिया है.

मेहसाणा स्थित पाटीदार समाज की शीर्ष संस्था उमियाधाम के मुख्य ट्रस्टी विक्रम पटेल ने हार्दिक के उस दावे का खंडन किया है कि कांग्रेस की ओर से दिए आरक्षण के फॉर्मूले का उन्होंने समर्थन किया. विक्रम पटेल का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

पाटीदार आरक्षण के लिए सबसे पहले आंदोलन करने वाले सरदार पटेल ग्रुप यानी एसपीजी के अध्यक्ष लालजी पटेल ने भी हार्दिक के आंदोलन को नकारते हुए कहा कि पाटीदार समाज इसको नहीं स्वीकार करने वाला है. आरक्षण को लेकर हार्दिक कांग्रेस के जिस फॉर्मूले पर समर्थन का एलान कर चुके हैं लालजी पटेल उसे लॉलीपॉप ही बता रहे हैं.

दो दिन पहले ही हार्दिक ने ये कहकर कांग्रेस को समर्थन का एलान किया था कि आरक्षण पर बात बन गई है. हार्दिक के मुताबिक कांग्रेस के फॉर्मूले में पाटीदारों को स्पेशल कैटेगरी में आरक्षण देने की बात कही गई थी. ये स्पेशल कैटेगरी का आरक्षण गुजरात के मौजूदा 49% से अधिक होगा.

कांग्रेस के फॉर्मूले के मुताबिक पटेलों को स्पेशल कैटेगरी में डालने के लिए एक कमीशन बनेगा. सरकार स्पेशल कैटेगरी में आरक्षण का बिल बनाएगी. ये बिल संविधान के अनुच्छेद 31C और 46 के प्रावधानों के आधार पर बनेगा. अनुच्छेद 46 के मुताबिक अनुसूचित जातियों, जनजातियों और कमजोर वर्ग के शैक्षणिक और आर्थिक हितों को बढ़ावा देने की बात कही गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget