एक्सप्लोरर

श्रीनगर में बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला, जानें हमले से जुड़ी बड़ी बातें

बीएसएफ कैंप के आस पास रिहायशी इलाका भी है. सुरक्षाबल आम नागरिकों से एतिहात बरतने को कह रहे हैं. आस पास के सभी स्कूलों को भी बंद करवा दिया गया है. सुरक्षा के बेहद चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं.

नई दिल्ली: श्रीनगर में एयरपोर्ट के पास सुबह सवा चार बजे के करीब बीएसएफ की 182वीं बटालियन कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. सुबह फायरिंग करते हुए आतंकी बीएसएफ कैंप में घुसे. घुसते ही एक आतंकी को जवानों ने ढेर कर दिया. दो आतंकी कैंप के अंदर घुस गए, इनमें से एक को बीएसएफ ने मार गिराया है. अभी कैंप में एक और आतंकी ऑफीसर्स मेस में छिपा है. इस आतंकी को ढेर करने के लिए बीएसएफ उस बिल्डिंग को उड़ाने की तैयारी कर रहा है.

हमले से जुड़ी बड़ी बातें

  • जिस बीएसएफ कैंप पर हमला हुआ वो श्रीनगर एयरपोर्ट से बेहद नजदीक है. इसे गो गो लैंड के नाम से जाना जाता है. इस कैंप के आस पास सीआरपीएफ और आईटीबीपी के कैंप भी हैं. श्रीनगर एयरपोर्ट पर वायुसेना का मुख्यालय भी है.
  • हमले के बाद एतिहातन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया. एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को एक किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया. फिलहाल एयरपोर्ट यात्रियों के लिए खोल दिया गया लेकिन अभी भी उड़ान सेवा शुरू नहीं हुई है.
  • बीएसएफ कैंप के आस पास रिहायशी इलाका भी है. सुरक्षाबल आम नागरिकों से एतिहात बरतने को कह रहे हैं. आस पास के सभी स्कूलों को भी बंद करवा दिया गया है. सुरक्षा के बेहद चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं.
  • हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. स्थानीय न्यूज़ को फोन कर जिम्मेदारी ली. अभी तक जैश की ओर से आतंकियों की संख्या पर कुछ भी नहीं कहा गया. जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर का आतंकी संगठन है.
  • हमले के बाद गृमंत्री राजनाथ सिंह ने आपात बैठक बुलाई है. बैठक में आईबी और रॉ के अधिकारी भी शामिल होंगे. इस बैठक में कश्मीर की सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी की जाएगी. बैठक सुबह 10.30 बजे शुरू होगी.
  • आपको बता दें कि 17 साल पहले साल 2000 में भी एयरपोर्ट के पास हमला करने की कोशिश की गयी थी. उस वक्त विस्फोटक से भरी गाड़ी को एयरपोर्ट के अंदर ले जाने की कोशिश की गयी थी, इसमें धमाका भी हुआ था. इस हमले को जैश ए मोहम्मद ने अंजाम दिया था. आज के हमले के पीछे भी जैश ए मोहम्मद का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget