एक्सप्लोरर

Cash For Question Row: महुआ मोइत्रा और TMC पर बीजेपी का न‍िशाना, कहा- कार्रवाई करने से क्‍यों डर रही पार्टी? मतलब सब पता है...

Mahua Moitra Row: घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों से घ‍िरी महुआ मोइत्रा पर अब BJP नेता शहजाद पूनावाला ने न‍िशाना साधा है. इस प्रकरण में सोशल मीड‍िया 'X' पर टीएमसी से 3 सवाल भी पूछे हैं.

Shehzad Poonawalla on TMC MP Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) र‍िश्‍वत लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों पर घ‍िरी हुई हैं. संसद की ओर से इस मामले की जांच के ल‍िए एथिक्‍स कमेटी का गठन भी क‍िया जा चुका है. वहीं, अब बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने इस पूरे प्रकरण में टीएमसी के आध‍िकार‍िक रूख को लेकर सांसद और उनकी पार्टी दोनों पर न‍िशाना साधा है. 

बीजेपी नेता पूनावाला ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, 'महुआ मोइत्रा पर टीएमसी कोई टिप्पणी नहीं करेंगी. सांसद अपना बचाव खुद करेंगी.' तृणमूल कांग्रेस के इस बयान का पूनावाला ने मतलब समझाते हुए पार्टी से 3 सवाल भी पूछे हैं.

'व‍िदेशी प्रतिद्वंद्वी कॉर्पोरेट ऑथोर‍िटी को द‍िया लॉग इन' 
उन्‍होंने पूछा कि क्‍या टीएमसी इस बात को स्वीकार करती है कि लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने रिश्वत लेकर विदेश से संचालित होने वाली एक प्रतिद्वंद्वी कॉर्पोरेट अथॉर‍िटी को अपना लॉग इन देकर घोर उल्लंघन क‍िया है?

'टीएमसी बर्खास्त करने के बजाय पद पर बनाए हुए है' 
पूनावाला ने अगला सवाल यह भी पूछा क‍ि अगर ऐसा है तो टीएमसी उनको बर्खास्त करने के बजाय अभी तक पद पर क्‍यों बनाए हुए है?

'महुआ पर कार्रवाई करने से डर रही टीएमसी' 
इसके अलावा बीजेपी नेता ने यह भी सवाल किया क‍ि क्या टीएमसी यह कार्रवाई करने से इसल‍िए डर रही है, क्योंकि उसके पास छिपाने के लिए कुछ है? शायद पार्टी के लोग इस सब के बारे में जानते थे या इसका समर्थन करते थे? शहजाद ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी से इस पूरे मामले पर स्‍थ‍ित‍ि स्‍पष्‍ट करने की मांग की भी है.  

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने बीजेपी सांसद व सीबीआई को थी श‍िकायत 
बता दें सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने सीबीआई और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) को पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर गंभीर आरोप लगाये थे. 

उन पर संसद में सवाल पूछने के लिए एक व्यवसायी से रिश्‍वत लेने के सबूत होने का दावा किया था. अब उन्होंने आरोप लगाया कि उनको शिकायत के कारण 'जान का खतरा' है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र भी लिखा है.  

यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील को सता रहा 'जान का खतरा' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget