एक्सप्लोरर

औरंगजेब रोड का नाम बदलवाने वाले बीजेपी सांसद महेश गिरी को मिला शिवाजी अवॉर्ड

शुक्रवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में 'दारा शिकोह' पर एक प्रदर्शनी के दौरान महेश गिरि को सम्मानित किया गया.

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरि को औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखने पर साहस के लिए शिवाजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अवॉर्ड मिलने के बाद गिरी ने कहा, "आज की भाषा में औरंगजेब आतंकवादी है."

शुक्रवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में 'दारा शिकोह' पर एक प्रदर्शनी के दौरान गिरि को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान 'रेलिवेंस ऑफ सूफिज्म टूडे' पर एक संगोष्ठी का भी उद्धाटन किया गया. उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और महेश गिरि को पुरस्कार से सम्मानित किया. 'फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ कल्चरल टाइज' और 'इन्क्रेडिबल भारत फाउंडेशन' की सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में इरान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. गुलाम अली हद्दाद-अदेल मौजूद थे.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक गिरि ने कहा, "जब कभी भी मैं रोड की तरफ देखता था तो मुझे बेहद तकलीफ होती थी. औरंगजेब ने हमारी पूरी संस्कृति को बर्बाद कर रखा है. जब वो शासक था तो उसने कई बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. ऐसे किसी इंसान के नाम कैसे रोड का नाम रखा जा सकता है? इसलिए मैंने फैसला किया कि इस रोड का नाम बदलना चाहिए. हालांकि इस वजह से मुझे कई प्रकार की धमकियां मिलीं."

बता दें कि 28 अगस्त 2015 को नई दिल्ली नगर निगम ने औरंगजेब रोड का नाम बदल कर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया. इससे पहले महेश गिरि ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर इस रोड का नाम बदलने की मांग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget