एक्सप्लोरर

धुले लिंचिंग: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने बच्चा चोर के शक में पांच की कर दी थी हत्या

एक जुलाई को करीब आधा दर्जन भिक्षुकों का एक समूह धुले के रेनपाड़ा जनजातीय गांव में बस से उतरा था. उनमें से एक बच्ची से बात कर रहा था कि तभी कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पीट-पीटकर पांच की हत्या कर दी.

धुले: महाराष्ट्र के धुले में बच्चा चोर के नाम पर हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को आज क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. एक जुलाई को भीड़ ने पांच लोगों की पीट-पीटकर (मॉब लिंचिंग) हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस करीब दो दर्जन संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मॉब लिंचिंग की घटना के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

कैसे हुई हत्या? एक जुलाई को 'नाथ गोसावी' नाम के एक खानाबदोश समुदाय से संबंधित करीब आधा दर्जन भिक्षुकों का एक समूह रेनपाड़ा जनजातीय गांव में बस से उतरा था. उनमें से एक बच्ची से बात कर रहा था कि तभी कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया. जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके ऊपर डंडे, पत्थरों से हमला कर दिया और उन्हें ग्राम पंचायत कार्यालय के समीप जान से मार डाला.

बच्चा चोर की अफवाह देशभर में है. सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप के जरिए बच्चा चोर की अफवाह फैलाई जा रही है. बीते करीब एक साल में कम से कम 29 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. हालांकि धुले की घटना ने सुर्खियां बटोरी. उसके बाद केंद्र सरकार ने भी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाने की अपील की है.

गृहमंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, "राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जिला प्रशासन को संवेदनशील इलाकों की पहचान करने व जागरूकता व विश्वास पैदा के लिए सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश देने को कहा गया है." इसमें यह भी कहा गया है कि बच्चों को अगवा करने की शिकायतों की उचित तरीके से जांच की जानी चाहिए जिससे प्रभावित लोगों में विश्वास पैदा हो.

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दिनों व्हाट्सएप से गलत संदेश फैलाने के खतरे को खत्म करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा था. सरकार ने व्हाट्सएप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उसके मंच का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण गतिविधियों के लिए नहीं हो.

रामगढ़ मॉब लिंचिंग: दोषियों का केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने माला पहना कर किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, राहुल गांधी ने बताए कारण
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, राहुल गांधी ने बताए कारण
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'
खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'
Explained: सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?
सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Embed widget