एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र के पुणे में मिला ओमिक्रोन का BA.5 सब-वेरिएंट, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Maharashtra Coronavirus: महाराष्ट्र के पुणे में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीए.5 का नया मामला सामने आया है. यहां दो लोगों में सब वेरिएंट बीए.5 का संक्रमण देखा गया.

Coronavirus in Maharashtra: देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में एक बार फिर से उछाल देखा जा रहा है. बीते कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) के मामले तेजी से सामने आए हैं, फिलहाल राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है. इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमिक्रोन (Omicron) के सब वेरिएंट बीए.5 (Sub Variant BA.5) से संक्रमण के मामले देखे गए हैं.

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि दो लोगों को ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीए.5 से संक्रमित पाया गया है. दोनों मरिजों के सैंपल को एनआईवी पुणे भेजा गया था. बताया जा रहा है कि दोनों संक्रमित महाराष्ट्र के बाहर से हैं. फिलहाल पेशेवर कारणों से वह पुणे के ग्रामीण इलाकों में रह रहे हैं.

दुबई से लौटे हैं दोनों शख्स

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों को दुबई से लौटते समय पुणे एयरपोर्ट पर नियमित जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने आगे कहा कि फिलहाल दोनों ही संक्रमितों के मामलों में उनमें किसी प्रकार के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं और वह आइसोलेशन के दौरान पूरी तरह ठीक भी हो गए हैं.

ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट के मामलों में उछाल

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के BA.4 और BA.5 सब-वेरिएंट के मामलों में उछाल नजर आ रहा है. महाराष्ट्र में अभी तक ओमिक्रोन के BA.4 और BA.5 सब-वेरिएंट के मामलों की संख्या 160 पहुंच गई है. जिसमें पुणे में 93, मुंबई में 51, ठाणे में 5, नागपुर में 4, पालघर में 4 और रायगढ़ में 3 शामिल हैं.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को सामने आए 2,515 नए मामले

इसी बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को बीते 24 घंटे के दौरान 2,515 कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में छह लोगों की मौत कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) के कारण भी हुई है. वहीं बीते 24 घंटे के दौरान ठीक होने वालों की संख्या में 2,449 की वृद्धि हुई है.

इसे भी पढ़ेंः
Population Control Bill: जनसंख्या नियंत्रण पर बिल लाने की तैयारी में रवि किशन, ट्विटर पर लोगों ने 4 बच्चों की दिलाई याद

Ravindra Jadeja Injury: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पहले दो वनडे से बाहर हुए रवींद्र जडेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget