एक्सप्लोरर

Maharashtra: ठाणे के AIMIM दफ्तर में तोड़फोड़, अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV में तस्वीर कैद

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एआईएमआईएम के दफ्तर में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. वहां तोड़फोड़ और एक शख्स को पीटे जाने की खबर है.

Maharashtra AIMIM office vandalized: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यालय पर हमले की खबर है. कुछ अज्ञात हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और एक शख्स को लाठी-डंडों से पीटा. बताया जा रहा है कि 10-12 लोगों ने एआईएमआईएम के मुंबा (Mumba) वाले ऑफिस में इस वारदात को अंजाम दिया है. वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना पुलिस (Police) को दी गई. ठाणे पुलिस (Thane Police) ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

एआईएमआईएम के ठाणे वाले दफ्तर में अंजाम दी गई इस वारदात के बारे में अभी पार्टी का बयान आना बाकी है. पिछले साल सितंबर में ही एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली वाले आवास पर तोड़फोड़ की गई थी. उनके आवास के प्रवेश द्वार और बाहरी खिड़की का कांच तोड़े जाने की खबर आई थी. मामले में दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. असामाजिक तत्वों द्वारा आवास पर हमला किए जाने के वक्त ओवैसी मौके पर नहीं थे. सांसद आवास पर इस तरह की गई तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे थे. 

फरवरी में ओवैसी के काफिल पर हुआ था हमला

इसी साल फरवरी में असदुद्दीन ओवैसी खुद हमले का शिकार हो गए थे और बाल-बाल बच गए थे. दरअसल, हापुड़ के छिजारसी टोल पर ओवैसी के काफिले पर हमला किया गया था. 3 फरवरी की वारदात में ओवैसी के काफिले पर गोलियां चलाई गई थीं. पुलिस ने मामले में सचिन शर्मा और शुभम नाम के आरोपियों के गिफ्तार किया था. बाद में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा था. मुख्य आरोपी सचिन शर्मा के पास से 9 एमएम की पिस्टल और तीन गोलियां बरामद हुई थीं. आरोपी शुभम के पास से 32 बोर की रिवॉल्वर और एक खोखा मिला था. आरोपी सचिन ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने तीन-चार मौकों पर ओवैसी पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाया था.

ये भी पढ़ें

15 राज्य, 96 स्पॉट और 106 गिरफ्तार... NIA के महा सर्च ऑपरेशन के बाद बढ़ी PFI की मुश्किलें, सरकार लगा सकती है बैन

भारत ने UN में यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की रखी मांग, कहा- अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए 'गंभीर चिंता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget