कल राज्यपाल से मिलेंगे शिवसेना के नेता, सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए न्योता देने की अपील करेंगे
चुनाव नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 105 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि आज संजय राउत ने ये कहकर सियासी पारा चढ़ा दिया कि शिवसेना के पास 170 विधायकों का समर्थन है.

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर आई है. महाराष्ट्र के राज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि कल सोमवार को शिवसेना नेता संजय राउत पार्टी के सीनियर नेताओं से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेंगे. शिवसेना के नेता राज्यपाल से ये अपील करेंगे कि वे महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए न्योता दें. जाहिर है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से अभी तक किसी पार्टी ने सरकार बनाने की कोई पहल नहीं की है.
बता दें कि चुनाव नतीजों में बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है. उसने 105 सीटें जीती हैं. हालांकि बहुमत का आंकड़ा 145 है. शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. शिवसेना न 56 सीटों पर जीत दर्ज की है. एनसीपी 54 सीटों के साथ तीसरे और कांग्रेस 44 विधायकों के साथ चौथे नंबर की पार्टी है. हालांकि संजय राउत ने आज दावा किया कि शिवसेना के पास 170 विधायकों का समर्थन है.
Maharashtra: Shiv Sena to request the Governor to invite single largest party to form government in Maharashtra. https://t.co/KouoAFdEdI
— ANI (@ANI) November 3, 2019
बता दें कि चुनाव नतीजों में बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है. उसने 105 सीटें जीती हैं. हालांकि बहुमत का आंकड़ा 145 है. शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. शिवसेना न 56 सीटों पर जीत दर्ज की है. एनसीपी 54 सीटों के साथ तीसरे और कांग्रेस 44 विधायकों के साथ चौथे नंबर की पार्टी है.
कल दिल्ली में होंगे दो दिग्गज
उधर शिवसेना से जारी तनाव के बीच देवेंद्र फडणवीस कल सोमवार को दिल्ली में होंगे और इस मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे. इसके साथ ही भारी बारिश के बाद किसानों को हुए नुकसान पर भी चर्चा करेंगे. दूसरी तरफ कल एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी दिल्ली में होंगे. वे महाराष्ट्र सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. दरअसल आज एनसीपी ने संकेत दिए कि वह राज्य में नई सरकार बनाने में शिवसेना का समर्थन कर सकती है.
यह भी देखें
























