एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: परमबीर को लेकर शिवसेना का BJP पर निशाना, कहा- सब साजिश का हिस्सा, राज्यपाल भी कर रहे शरारत

Param Bir Singh Letter Row: शिवसेना ने कहा- देवेंद्र फडणवीस दिल्ली जाकर मोदी-शाह को मिलते हैं और दो दिन में परमबीर सिंह ऐसा पत्र लिखकर खलबली मचाते हैं.शिवसेना ने कहा- महाविकास आघाड़ी सरकार के पास आज भी अच्छा बहुमत है. बहुमत पर हावी होने की कोशिश करोगे तो आग लगेगी.

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को लेकर महाराष्ट्र में जमकर हंगामा हो रहा है. बीजेपी राज्य की उद्धव सरकार पर हावी है. अब शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में विपक्ष के आऱोपों पर एक संपादकीय लिखा है. शिवसेना ने कहा है कि बीजेपी परमबीर सिंह को सिर पर बैठाकर नाच रही है और सरकार को बदनाम करने के लिए परमबीर सिंह का इस्तेमाल कर रही है. ये सबकुछ साजिश का हिस्सा है.

शिवसेना ने कहा है, ‘’मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह भरोसे लायक अधिकारी बिल्कुल नहीं हैं. उन पर विश्वास नहीं रखा जा सकता है, ऐसा मत कल तक बीजेपी का था, लेकिन उसी परमबीर सिंह को आज बीजेपी सिर पर बैठाकर नाच रही है. पुलिस आयुक्त पद से हटते ही परमबीर सिंह साहेब ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा. उसमें वे कहते हैं, गृहमंत्री देशमुख ने सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए जुटाने का ‘टारगेट’ दिया था. परमबीर सिंह के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है इसलिए उनकी भावनाओं का विस्फोट समझ सकते हैं.’’

एक धड़ाकेबाज अधिकारी हैं परमबीर सिंह- शिवसेना

शिवसेना ने आगे कहा, ‘’परमबीर सिंह निश्चित तौर पर एक धड़ाकेबाज अधिकारी हैं. उन्होंने कई जिम्मेदारियों का बेहतरीन ढंग से निर्वहन किया. सुशांत राजपूत प्रकरण में उनके नेतृत्व में पुलिस ने अच्छी जांच की इसलिए सीबीआई को अंत तक हाथ मलते रहना पड़ा. कंगना नामक अभिनेत्री का मामला उन्होंने बेहतरीन ढंग से संभाला परंतु अंटालिया मामले में विरोधियों ने उन पर आरोप लगाया, यह सत्य होगा फिर भी किसी पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा पत्र लिखकर सरकार को आरोपियों के कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है.’’

शिवसेना ने कहा, ‘’परमबीर सिंह का कहना ऐसा है कि गृहमंत्री ने सचिन वाझे को हर महीने सौ करोड़ रुपए जुटाकर देने को कहा था. लेकिन बीते करीब डेढ़ सालों में मुंबई-ठाणे के पब-बार कोरोना के कारण बंद ही हैं इसलिए इतना पैसा कहां से एकत्रित होगा, ये सवाल ही है.’’ पार्टी ने आगे कहा, ‘’इस पूरे प्रकरण में बीजेपी, सरकार को बदनाम करने के लिए परमबीर सिंह का इस्तेमाल कर रही है. सरकार को सिर्फ बदनाम ही करना है, ऐसा नहीं है बल्कि सरकार को मुश्किल में डालना है.’’

फडणवीस मोदी-शाह से मिले, फिर परमबीर ने पत्र लिखा- शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘’देवेंद्र फडणवीस दिल्ली जाकर मोदी-शाह को मिलते हैं और दो दिन में परमबीर सिंह ऐसा पत्र लिखकर खलबली मचाते हैं. उस पत्र का आधार लेकर विपक्ष जो हंगामा करता है, यह एक साजिश का ही हिस्सा नजर आता है.’’

शिवसेना ने कहा, ‘’एक तरफ राज्यपाल राजभवन में बैठकर अलग ही शरारत कर रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से दबाव का खेल खेल रही है. कहीं किसी हिस्से में चार मुर्गियां और दो कौवे बिजली के तार से करंट लगने से मर गए तब भी केंद्र सरकार महाराष्ट्र में सीबीआई अथवा एनआईए को भेज सकती है, ऐसा कुल मिलाकर नजर आ रहा है.’’

महाविकास आघाड़ी सरकार के बहुमत पर हावी होगे तो आग लगेगी- शिवसेना

शिवसेना ने आगे कहा, ‘’परमबीर सिंह का इस्तेमाल इसी तरह से किया जा रहा है, यह अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है. महाविकास आघाड़ी सरकार के पास आज भी अच्छा बहुमत है. बहुमत पर हावी होने की कोशिश करोगे तो आग लगेगी, यह चेतावनी न होकर वास्तविकता है. किसी अधिकारी के कारण सरकार बनती नहीं और गिरती भी नहीं है, यह विपक्ष को भूलना नहीं चाहिए.’’

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड के बाद क्या कर्नाटक में भी बदलेगा सीएम? बीजेपी विधायक ने किया बड़ा दावा

Coronavirus: महाराष्ट्र में 30 हजार नए केस दर्ज, मुंबई में बस-रेलवे स्टेशन और मॉल में एंटिजन टेस्ट आज से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget