एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: दो दिन के अंदर होगा सरकार पर फैसला, उद्धव ठाकरे बनेंगे मुख्यमंत्री- संजय राउत

24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है. चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए.

मुंबई: महाराष्ट्र में दो दिन के अंदर सरकार पर फैसला हो जाएगा और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनेंगे. ये कहना है शिवसेना के तेज तर्रार प्रवक्ता संजय राउत का. संजय राउत ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि जनता की इच्छा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री शिवेसेना का हो. राउत ने दावा किया है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ आने की प्रक्रिया ओर तेज हो गई है.

शिवसेना के नेतृत्व में बनेगी सरकार- राउत

संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है. एक दिसंबर से पहले सरकार बनाने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी. उन्होंने कहा है कि राज्य में अगली सरकार सिर्फ और सिर्फ शिवसेना के नेतृत्व में बनेगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच इस सप्ताह बैठक की कोई योजना नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी की शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर सहमति बन सकती है और सहमति बन जाने के बाद शुरुआत के ढाई साल में शिवसेना का मुख्यमंत्री और बाद के ढाई साल के लिए एनसीपी का मुख्यमंत्री होगा.

चर्चा अभी एक-दो दिन और चलेगी- चव्हाण

शरद पवार के आवास पर कांग्रेस और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और जल्द ही नयी सरकार का गठन हो जाएगा. राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चव्हाण ने कहा कि चर्चा अभी एक-दो दिन और चलेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों पार्टियों की सरकार के गठन के बारे में घोषणा की जाएगी.

महाराष्ट्र में अब जल्द सरकार बनने के आसार दिखने लगे हैं, क्योंकि कांग्रेस और एनसीपी ने भी जल्द सरकार बनाने का दावा किया है. कांग्रेस और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक और सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों पार्टियों ने ऐलान किया कि वह जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकार का गठन करेगी. दोनों पार्टियों के नेता आज शाम फिर बैठक करने वाले हैं.

असमंजस की स्थिति बरकरार

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है. चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए.

यह भी पढ़ें-

मंदी से जूझ रही मोदी सरकार का बड़ा फैसला, BPCL समेत 5 सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगी

दिल्ली: अवैध कॉलोनियों को नियमित करने वाले बिल पर मोदी कैबिनेट की मुहर, 40 लाख लोगों को होगा फायदा

Viral: फ्लाइट में विंडो शेड को लेकर दो लोगों में हुई जमकर लड़ाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अमेरिका से भी आगे निकलेगा भारत, कार्टो सैट-3 लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसकी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget