एक्सप्लोरर

Maharashtra Schools Reopen: महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्र में 8-12वीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 5-8वीं क्लास तक स्कूल दोबारा खोलने की इजाजत

Maharashtra Schools Reopen: राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 अगस्त से 5वीं से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी गई है.

Maharashtra Schools Reopen: कोरोना के कम होते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कुछ और राहत देने का ऐलान किया है. राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 अगस्त से 5वीं से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी गई है. जबकि, शहरी क्षेत्रों में 8वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षा खोलने की इजाजत अभी दी गई है. हालांकि, इस पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद जिला और स्थानीय अथॉरिटीज की तरफ से आखिरी फैसला लिया जाएगा.

11वीं में दाखिले के लिए परीक्षा कराने का महाराष्ट्र सरकार का आदेश रद्द

बंबई उच्च न्यायालय ने कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) कराने का महाराष्ट्र सरकार का आदेश मंगलवार को रद्द कर दिया. कक्षा 11वीं में प्रवेश के वास्ते दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए 21 अगस्त को प्रत्यक्ष रूप से सीईटी का आयोजन होना था.

न्यायमूर्ति आर डी धानुका और न्यायमूर्ति आर आई चागला की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा 28 मई को जारी अधिसूचना निरस्त कर दी. इस अधिसूचना में कहा गया था कि दसवीं उत्तीर्ण करनेवाले सभी बोर्ड से संबंधित विद्यार्थियों के लिए सीईटी का आयोजन किया जाएगा जिसके आधार पर वे कक्षा 11 में दाखिला लेने के वास्ते अपनी पसंद का कॉलेज चुन सकेंगे.

पीठ ने कहा, ‘‘राज्य सरकार के पास इस तरह की अधिसूचना जारी करने का अधिकार नहीं है और यह अदालत इस तरह के अन्याय के मामले में हस्तक्षेप कर सकती है.’’ अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह दसवीं में मिले अंकों और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों को कक्षा 11 में दाखिला देना शुरू करे तथा समूची प्रवेश प्रक्रिया छह सप्ताह के भीतर पूरी करे.

उच्च न्यायालय ने यह आदेश सीआईसीएसई बोर्ड से संबद्ध आईईएस ओरियन स्कूल की छात्रा अनन्या पात्की की याचिका और आईजीसीएसई के चार छात्रों की हस्तक्षेप याचिकाओं पर दिया.

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश: चार दिन का सत्र दो दिन में खत्म, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का जमकर हंगामा, जल्दबाजी में निपटा सत्र

राजनीति को बेदाग करने के लिए SC का बड़ा कदम, BJP-कांग्रेस समेत 8 दलों पर ठोका जुर्माना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Monsoon Update:मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget