एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड नए मामले सामने आए

पिछले 24 घंटे में 19218 नए केस सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को 18105 और बुधवार को 17433 नए केस दर्ज किए गए थे.

मुंबई: देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 19 हजार 218 नए केस आए हैं. ये एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. वहीं राज्य में 378 और लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 63 हजार 62 और मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार 964 तक पहुंच गया है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 13 हजार 289 मरीजों को इलाज के बाद ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. अब तक इलाज के बाद कुल 6 लाख 25 हजार 773 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में रिकवरी रेट 72.51 फीसदी है. वहीं कोरोना से मौत के मामलों की दर 3.01 फीसदी है.

लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड केस

महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड इजाफा दर्ज किया गया है. आज 19 हजार 218 नए केस आए हैं तो गुरुवार को रिकॉर्ड 18 हजार 105 नए मामले आए थे. वहीं बुधवार को राज्य में 17 हजार 433 नए केस मिले.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में मौजूदा समय में 14 लाख 51 हजार 343 लोग होम आइसोलेशन में हैं, वहीं 36 हजार 873 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन में हैं.

महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

उधर महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र शुरु होने के दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. पटोले ने बताया कि वह बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए विदर्भ में अपने निर्वाचन क्षेत्र गए थे. इसी दौरान उनमें संक्रमण के लक्षण सामने आए. नाना पटोले ने ट्वीट किया किया, ‘‘मैंने जांच करायी और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई.’’ उन्होंने हाल में संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने को कहा.

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 2914 नए केस, पिछले 69 दिनों में ये सबसे अधिक उछाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget