एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सरकारी दफ्तरों में 5 दिन तक कामकाज, अब स्कूल-कॉलेजों के लिए उठी मांग

अब तक महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों को रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती थी. हालांकि, उद्धव ठाकरे सरकार के इस फैसले का फायदा सरकारी कॉलेज, पुलिस, फायर ब्रिगेड और सफाई कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए सरकारी दफ्तरों को अब हफ्ते में 5 दिन काम करने का प्रस्ताव मंजूर किया है. यानी अब सरकारी, अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में वीकेंड पर 2 दिन की छुट्टी मिलेगी. अब मांग उठने लगी है कि अगर सरकारी कार्यालय सिर्फ 5 दिन काम कर रहे हैं तो उसी तर्ज पर महाराष्ट्र के स्कूल, जूनियर कॉलेज और सीनियर कॉलेज भी हफ्ते में 5 दिन खुले रहें.

यह मांग विधान परिषद सदस्य कपिल पाटिल ने राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ से की है. कपिल पाटिल का कहना है कि, " राइट टू एजुकेशन के अनुसार पहली से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को साल के 200 दिन यानि 800 घंटे की शिक्षा, जबकि छठवीं से आठवीं के बच्चों को साल में 220 दिन यानि 1000 घंटे तय किया गया है. बावजूद इसके शिक्षक और स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों को हफ्ते में 6 दिन तक चलाया जा रहा है. मुंबई जैसे शहर में पहले से सप्ताह में 5 दिन तक स्कूल जबकि शनिवार के दिन आधा दिन की पढ़ाई होती है. शिक्षकों की माने तो सप्ताह में बच्चों को 2 दिन छुट्टी छुट्टी देनी चाहिए. शहरी भागों में स्कूलों में पढ़ाने आने वाले शिक्षकों को भी प्रतिदिन की लंबी यात्रा और बदलते शिक्षा का परिवेश की वजह से शिक्षकों को तैयारी के लिए वक्त नहीं मिलता इसलिए शिक्षकों को भी सप्ताह में 2 दिन की छुट्टी देना आवश्यक है."

विधान परिषद सदस्य कपिल पाटिल ने सुझाव भी दिया है कि, आठवीं से दसवीं कक्षा के क्लास सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलें. जबकि लोअर प्राइमरी के क्लास जिसमें पहली से लेकर पांचवी कक्षा के क्लास आते हैं उनके क्लास दोपहर 1 बजे से लेकर 5:30 बजे तक चलें. लोअर प्राइमरी के क्लास साढे 4 घंटे से अधिक के ना हो. यह राइट टू एजुकेशन के मुताबिक है.

विधान परिषद सदस्य कपिल पाटिल ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ को लिखे हुए पत्र में सप्ताह के 5 दिन स्कूल चलने के फायदे भी गिनाए हैं. पत्र में लिखा है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी देने से स्कूलों में बिजली की खपत कम होगी. वीकेंड पर स्कूलों को बाहरी कार्यक्रम के लिए इमारत को व्यवसायिक उपयोग के लिए दिया जा सकता है.

महाराष्ट्र सरकार ने जो प्रस्ताव मंजूर किया है उसके मुताबिक सरकारी दफ्तर सप्ताह में 5 दिन खुले रहेंगे. सरकारी कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलेगी लेकिन इसके बदले इन कर्मचारियों को कामकाज के दिन 45 मिनट ज्यादा काम करना होगा.

ये भी पढ़ें-

IMF ने कहा- भारत को महत्वाकांक्षी रणनीतिक और वित्तीय सुधारों की तत्काल जरूरत

पुलवामा हमला: राहुल के सवाल पर BJP हमलावर, कहा- फायदे के अलावा गांधी परिवार कुछ नहीं सोच सकता

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget