एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: राहुल के सवाल पर BJP हमलावर, कहा- फायदे के अलावा गांधी परिवार कुछ नहीं सोच सकता

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.राहुल गांधी ने ट्वीट करके पूछा है कि हमले से सबसे ज्यादा किसे फायदा हुआ? हमले में जांच का क्या परिणाम निकला?

नई दिल्ली: पुलवामा हमले की बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट से कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कहा है कि पुलवामा नृशंस हमला था और गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता. राहुल गांधी ने आज ट्वीट करके पूछा था कि पुलवामा हमले का सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ है.

राहुल की आत्मा भी भ्रष्ट हैं- संबित पात्रा

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, ‘’पुलवामा में हुआ हमला नृशंस आतंकी हमला था और यह राहुल का एक नृशंस बयान है कि किसको फायदा हुआ.’’ पात्रा ने कहा, ‘‘ मिस्टर गांधी, क्या आप फायदे के आगे भी सोच सकते हैं? जाहिर तौर पर नहीं. यह तथाकथित गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता. वे सिर्फ भौतिक रूप से ही भ्रष्ट नहीं हैं...उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं.’’

राहुल ने क्या ट्वीट किया था? राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘’आज जब हम पुलवामा हमले में हमारे 40 सीआरपीएफ शहीदों को याद कर रहे हैं तो हम  हैं, तो हम पूछेते हैं- हमले से सबसे ज्यादा किसे फायदा हुआ? हमले में जांच का क्या परिणाम निकला? बीजेपी सरकार ने किसे सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेह ठहराया है?’’ कपिल मिश्रा ने भी किया पलटवार राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीजेपी नेता और हाल ही में दिल्ली चुनाव हारने वाले कपिल मिश्रा ने भी कहा, ‘’शर्म करो राहुल गांधी. पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा-राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ, फिर क्या बोलोगे? इतनी घटिया राजनीति मत करो. शर्म करो.’’ आतंकवादी हमले को आज एक साल पूरा बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पिछले एक दशक के दौरान सुरक्षाबलों पर हुआ ये सबसे बड़ा हमला था. इस मामले के पांच आरोपी अब तक मारे जा चुके हैं लेकिन मामले का मास्टरमाइंड जैश-ए- मोहम्मद का सरगना सैयद मसूद अजहरअभी भी पाकिस्तान में बैठा हुआ है. पुलवामा हमले की बरसी के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. क्योंकि खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस दौरान वहां बड़े पैमाने पर आतंकी हमले किए जा सकते हैं. यह भी पढ़ें- Exclusive: मोदी-शाह की जोड़ी से मुकाबले के लिए ममता का बंगाली अवतार Exclusive: नीतीश सरकार के खिलाफ जल्द शुरू होगी तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा', देखें- रथ की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget