एक्सप्लोरर

Maharashtra: टीम शिंदे ने विधायकों की ‘अयोग्य’ लिस्ट में नहीं रखा आदित्य ठाकरे का नाम, क्या दादा बाला साहेब के चलते बच गए?

Eknath Shinde on Aaditya Thackeray: शिंदे गुट के नए मुख्य सचेतक भरत गोगावाले (Bharat Gogawale) का कहना है कि बालासाहेब ठाकरे के सम्मान में उनके पोते आदित्य ठाकरे का नाम इस लिस्ट में नहीं डाला गया है.

Maharashtra Eknath Shinde Team: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच सियासी जंग जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े ने महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में बहुमत परीक्षण जीतने के बाद उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. शिंदे गुट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को उद्धव ठाकरे गुट के 16 विधायकों को सरकार का समर्थन करने के लिए व्हिप का उल्लंघन करने के लिए निलंबित करने के लिए एक याचिका दी है. हालांकि इसमें पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) का नाम शामिल नहीं है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिंदे गुट के नए मुख्य सचेतक भरत गोगावाले (Bharat Gogawale) ने कहा कि पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के सम्मान में उनके पोते आदित्य ठाकरे का नाम इस लिस्ट में नहीं डाला गया है.

अयोग्यता सूची में आदित्य ठाकरे का नाम नहीं

एकनाथ शिंदे गुट के नए मुख्य सचेतक भरत गोगावले ने कहा है कि हमने आदित्य ठाकरे को छोड़कर व्हिप की अवहेलना करने वाले सभी विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए नोटिस दिया है. हमने बालासाहेब ठाकरे के प्रति सम्मान के कारण आदित्य ठाकरे का नाम नहीं दिया है. शिंदे गुट ने दावा किया है कि यह पार्टी के दो-तिहाई से अधिक विधायकों के समर्थन के आधार पर असली शिवसेना है. वोटिंग के दौरान भी ठाकरे खेमे का एक विधायक बागियों में शामिल हो गया था, जिससे उनकी संख्या 40 हो गई. शिवसेना के कुल 55 विधायक हैं.

एकनाथ शिंदे गुट का आरोप

इसके साथ ही एकनाथ शिंदे गुट ने बालासाहेब ठाकरे की विरासत पर भी दावा किया है. तर्क दिया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के साथ अपने गठबंधन से शिवसेना को कमजोर किया है. बता दें कि मौजूदा 287 सदस्यीय विधानसभा में 164 विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान किया. जो 144 के साधारण बहुमत से काफी ऊपर था. 99 विधायकों ने शिंदे गुट के खिलाफ मतदान किया.

वोटिंग के दौरान कई विधायक रहे अनुपस्थित

महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में कुल मिलाकर 263 विधायकों ने वोट डाला. तीन विधायक अनुपस्थित रहे. मतदान के दौरान ज्यादातर कांग्रेस और एनसीपी (NCP) के बीस विधायक अनुपस्थित रहे. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद एकनाथ शिंदे की नजर पार्टी पर अपना कब्जा जमाने की भी है. बता दें कि शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत की वजह से महाराष्ट्र की सियासत बदल गई है और वो सीएम की कुर्सी पर बैठने में कामयाब रहे.

ये भी पढ़ें-

Gujarat: कांग्रेस ने गुजरात के नेताओं से कहा- 'मोदी बनाम कांग्रेस' की लड़ाई न बने चुनाव, AAP को लेकर अपनाएं ये रणनीति

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे बोले- 'सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, अगली बार हमारे पास 200 विधायक होंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget