एक्सप्लोरर

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे बोले- 'सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, अगली बार हमारे पास 200 विधायक होंगे'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा, "हमारे पक्ष में मतदान करने वाले सभी विधायक राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे."

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) पर पलटवार किया, जिन्होंने शिंदे-फडणवीस सरकार के अस्तित्व पर संदेह जताया था. शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी और बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन में अगले विधानसभा चुनाव में हम 200 सीटें जीतेंगे.

शिंदे ने कहा, "शरद पवार एक बड़े नेता हैं, लेकिन वह जो कुछ भी कहते हैं वह तथ्य के बिल्कुल विपरीत होता है. इसलिए हमारे शासन के 2.5 साल पूरे करेंगे, अगली बार हमारे पास 200 विधायक होंगे, 100 हमारे और 100 बीजेपी के." सदन के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन राज्य विधानसभा में महत्वपूर्ण फ्लोर टेस्ट जीतने के तुरंत एक प्रेस वार्ता में शिंदे ने यह बात कही. मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,  ‘हम मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में देखेंगे.‘

उद्धव ठाकरे ग्रुप को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर उद्धव ठाकरे ग्रुप को उनके व्हिप का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. शिंदे ने कहा, "वे (उद्धव ठाकरे खेमे) नियमित रूप से अदालतों में जा रहे हैं और आज भी सुप्रीम कोर्ट गए. भरत गोगावाले हमारे सचेतक हैं और मैं विधायक दल का नेता हूं. हमारे व्हिप का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

राष्ट्रपति चुनाव पर कही यह बात
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिंदे ने कहा, "आज हमारे पक्ष में मतदान करने वाले सभी विधायक राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू (एनडीए के उम्मीदवार) का समर्थन करेंगे." बता दें शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में शपथ ली थी. उनके साथ देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद की शपथ ली थी.

यह भी पढ़ें: 

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे को छोड़ उद्धव खेमे के विधायकों के खिलाफ शिंदे गुट का पत्र, स्पीकर से कहा- 'अयोग्य घोषित करें'

उद्धव ठाकरे ने BJP और CM शिंदे को ललकारा, बोले- 'हिम्मत है तो मध्यवर्ती चुनाव में आओ और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget