एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में फडणवीस-अजित पवार के इस्तीफे से लेकर SC के आदेश तक, एक क्लिक में पढ़ें पूरा घटनाक्रम

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनसीपी के अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद हमें लगा कि हमारे पास बहुमत नहीं है. फडणवीस ने आज राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा.

मुंबई: शपथ लेने के करीब 80 घंटे के भीतर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दोनों नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद इस्तीफा दिया है जिसमें कहा गया था कि कल शाम तक महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) हो. बीजेपी बहुमत जुटाने में असफल रही, यही वजह रहा कि फडणवीस को इस्तीफा देना पड़ा. अब शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक उठा-पटक का ताजा घटनाक्रम इस प्रकार है-

दोपहर 04:34 बजे : देवेंद्र फडणवीस ने बतौर मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा.

दोपहर 03:44 : मुख्यमंत्री फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह इस्तीफा सौंपने राजभवन जाएंगे. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी को धमकी दी.

दोपहर 03:42 : एनसीपी के अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद हमें लग रहा है कि हमारे पास बहुमत नहीं है : फडणवीस.

दोपहर 03:36 : महाराष्ट्र चुनाव जनादेश शिवसेना की बजाए बीजेपी के पास अधिक था : देवेंद्र फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा.

दोपहर 03:20 : शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस्तीफा दिया.

दोपहर 03: 18 : शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार अब शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ हैं.

दोपहर 03:16 : शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा, अगले पांच वर्ष के लिए उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे .

क्या शरद पवार की रणनीति के तहत अजित पवार ने BJP को दिया था समर्थन? पढ़ें फडणवीस का जवाब

दोपहर 03: 01 : महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ बैठक की.

दोपहर 02:19 : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय नेता रवि शंकर प्रसाद ने संसद में संविधान दिवस का बहिष्कार करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि यह भीम राव आंबेडकर का “अपमान” है.

दोपहर 02: 17 : महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले, कांग्रेस ने सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त करने की अपील की, कहा-परिपाटियों का पालन होना चाहिए.

दोपहर 01: 18 : बीजेपी ने महाराष्ट्र में अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को एक बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचने को कहा जिसे मंगलवार शाम फडणवीस संबोधित करेंगे.

दोपहर 12: 34 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में केन्द्र का जो रवैया था, उसे देखकर यह लगता है कि मौजूदा शासन के हाथ में कुछ संवैधानिक मानदंड सुरक्षित नहीं हैं.

मलिक बोले-गडकरी कहते हैं क्रिकेट-राजनीति में कुछ भी संभव है लेकिन वो भूल गए कि पवार...

दोपहर 12: 18: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण में जीत का भरोसा जताया.

दोपहर 12: 07: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 162 विधायकों का समर्थन है और ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पद से इस्तीफा देना चाहिए.

सुबह 11: 50 : बीजेपी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति प्रदर्शन से सभी दलों की स्थिति को स्पष्ट हो जायेगी. बीजेपी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने फैसले का पार्टी के लिए एक ‘‘झटका’’ होने से इनकार किया.

सुबह 11: 46 : महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में मुंबई में विधान भवन और उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी.

सुबह 11: 39 : एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने के लिए उच्चतम न्यायालय के आभारी हैं.

सुबह 11: 32 : कांग्रेस, शिवसेना सहित कई विपक्षी दल महाराष्ट्र में बीजेपी की कथित मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए संविधान दिवस के मौके पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में शामिल नहीं हुए.

सुबह 11: 22 : शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सत्य की हार नहीं हो सकती.

सुबह 11: 03 : महाराष्ट्र के राजनीतिक ड्रामे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कहा कि बीजेपी का खेल खत्म.

सुबह 11 बजे : कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन के उच्चतम न्यायालय के फैसले से संतुष्ट है. संविधान दिवस पर संविधान का सम्मान हुआ.

सुबह 10: 42 : उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि बुधवार को सभी निर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण कर लें.

सुबह 10: 39 : उच्चतम न्यायालय ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को बहुमत साबित करें.

सुबह 9:14 बजे : महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को चुपचाप शपथ ग्रहण कराने को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक भगत सिंह स्वतंत्रता के लिए फांसी पर चढ़ गए, वहीं दूसरे ने रात के अंधेरे में लोकतंत्र को ‘‘फांसी पर लटका दिया.’’

महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले पीछे हटे देवेंद्र फडणवीस, CM पद से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget