एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय से सामान लेने से इनकार करना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

ठाणे में मुसलमान से सामान नहीं लेने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.आरोपी व्यक्ति पर धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले में सामान पहुंचाने गये एक मुस्लिम व्यक्ति के हाथों से कथित रूप से उसे (सामान) नहीं लेने पर एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मामला कशीमिरा इलाके का है.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मंगलवार को गजानन चतुर्वेदी (51) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक भावना को आहत करने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण हरकत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वरिष्ठ निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि सामान पहुंचाने वाले ने शिकायत दर्ज करायी है कि मंगलवार सुबह को जब वह कुछ सामान पहुंचाने चतुर्वेदी के घर पहुंचा तब उन्होंने उससे नाम पूछा. जब उसने अपना नाम बताया तो चतुवेर्दी ने कहा कि वह मुसलमान के हाथों कोई सामान नहीं लेंगे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

...और देश में कोरोना का कोहराम जारी

बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भारत में अब तक कुल 20471 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. एक्टिव पेशंट 15859 हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 3959 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके है. वहीं अब तक संक्रमण से 652 की मौत हुई है. मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत के 49 और संक्रमण के 1486 नये मामले सामने आये हैं.

देश में कोविड-19 के 15,859 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, 3,959 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया. मंत्रालय का दावा है कि अब तक संक्रमित हुये मरीजों में 19 प्रतिशत से अधिक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गये हैं. संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं.

पढ़ें-

COVID-19: 27 अप्रैल को राज्यों के सीएम के साथ फिर बैठक करेंगे पीएम मोदी, ये तीसरी चर्चा होगी

बिल गेट्स ने पीएम मोदी की तारीफ की, COVID-19 से निपटने में उनके नेतृत्व को सराहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget