एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र की जेलों में बंद विदेशी कैदी अब कर सकेंगे अपने घरवालों से बात, शुरू हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

Foreign Prisoners Facility In Maharashtra: महाराष्ट्र में ePrisons सिस्टम के तहत राज्य की जेलों में बंद विदेशी कैदियों के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की गई है.

E Prisons System: महाराष्ट्र की जेलों में बंद विदेशी कैदियों के लिए वीडियो कॉल की सुविधा अब उपलब्ध है. गुरुवार (13 जुलाई) को पहली बार आर्थर रोड जेल में बंद किसी विदेशी बंदी ने उसके परिजनों से ePrisons सिस्टम के जरिए बातचीत की. ये बात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई.

ई प्रिजन सिस्टम के तहत दो सप्ताह में एक बार पंद्रह मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी जाएगी. केंद्र सरकार की ओर से विकसित ई-प्रिजन प्रणाली एनआईसी के माध्यम से इन कैदियों के घर वालो से संपर्क किया गया.

आज की तारीख में राज्य की विभिन्न जेलों में 637 विदेशी कैदी दर्ज हैं. राज्य भर की जेलों में अलग-अलग अपराधों में गिरफ्तार नाइजीरिया, बांग्लादेश, केन्या, कोलंबिया, ईरान, इराक, ब्रिटेन, ग्रीस, गिनी, घाना, ब्राजील, थाईलैंड, युगांडा, चीन, पाकिस्तान, नेपाल जैसे देशों के नागरिक बंद हैं. खासकर मुंबई, नवी मुंबई और अन्य महानगरों की जेलों में विदेशी कैदियों की संख्या सबसे अधिक है.

क्या कहना है जेल प्रशासन का?

फिलहाल, महाराष्ट्र राज्य के सभी जेल प्रमुखों को विदेशी कैदियों के लिए शुरू की गई इस सुविधा की सूचना दे दी गई है. इस मामले पर जेल विभाग के एक अधिकारी का कहना है, “विदेशी कैदियों के रिश्तेदार या वकील व्यक्तिगत रूप से मिलने और साक्षात्कार के लिए नहीं आ सकते हैं, इसलिए विदेशी कैदियों के लिए कानूनी सहायता प्राप्त करना और जेल से रिहा होना मुश्किल हो जाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “इससे विदेशी कैदियों में नाराजगी बढ़ने लगती है, इसलिए जेल प्रशासन को इन कैदियों पर लगातार नजर रखनी पड़ती है. विदेशी नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने से उन्हें तेजी से कानूनी सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी और उन्हें जेल से जल्द बाहर निकलने में मदद मिलेगी. इससे जेलों में भीड़भाड़ को कुछ हद तक कम करने में भी मदद मिलेगी.”

ये भी पढ़ें: Indian Prisoners In Pakistan: पाकिस्तान की जेल में कितने भारतीय कैदी हैं कैद, सरकारी रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget