एक्सप्लोरर

एनसीपी ने शिवसेना को समर्थन देने के लिए रखी शर्त, कहा- छोड़ना पड़ेगा एनडीए का साथ

एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि शिवसेना अगर राज्य में सरकार बनाने को लेकर प्रस्ताव लेकर आती है, तो हमारी ओर से कुछ शर्तें होंगी जिन पर पार्टी को सहमत होना होगा.

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने राज्य में सरकार बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि एनसीपी शिवसेना को तभी समर्थन देगी जब वह उद्धव ठाकरे बीजेपी से नाता तोड़कर एनडीए से अलग होंगे. दक्षिण मुंबई से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत केंद्रीय मंत्री हैं.

एनसीपी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने से इनकार कर दिया. वहीं, शिवसेना ने दावा किया है कि राज्य में मुख्यमंत्री उनकी ही पार्टी का होगा.

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा कि उसके पास बहुमत नहीं है, इसलिए वह सरकार बनाने का दावा नहीं करेगी. महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद 288 सदस्यीय सदन में भाजपा के 105 सदस्य हैं.

सरकार बनाने से बीजेपी के इनकार के बाद बोली शिवसेना- किसी भी कीमत पर होगा हमारा CM

नवाब मलिक ने कहा, ''शिवसेना को पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से निकलना होगा क्योंकि (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में) इसका एक कैबिनेट मंत्री है. जब तक शिवसेना एनडीए नहीं छोड़ेगी तब तक हम घटनाक्रम पर नजर रखेंगे और इंतजार करेंगे.''

'एनसीपी राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है'

सरकार के गठन पर जारी गतिरोध पर मलिक ने कहा, ''हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं है लेकिन हम भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहते हैं.'' उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को शिवसेना की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.

महाराष्ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इनकार, राज्यपाल से कहा- हमारे पास नंबर नहीं

मलिक ने कहा, ''शिवसेना अगर प्रस्ताव लेकर आती है, तो हमारी ओर से कुछ शर्तें होंगी जिन पर पार्टी को सहमत होना होगा. शिवसेना नेता संजय राउत इस बात पर जोर देते आ रहे हैं कि उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा. अगर उन्हें कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन चाहिए तो बीजेपी के साथ (दिल्ली) में सत्ता साझा करने पर अपना रुख साफ करना होगा.''

नवाब मलिक ने कहा कि एनसीपी के विधायकों की बैठक 12 नवंबर को होनी है. इसके बाद मौजूदा घटनाक्रम में पार्टी की भूमिका पर निर्णय किया जाएगा.

महाराष्ट्र: BJP के इनकार के बाद अब राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता

Maharashtra में Shiv Sena ने जनादेश का अपमान किया: BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 26 जुलाई को देशभर में जलेगी मोमबत्ती, कॉकरोच जनता पार्टी ने किया कैंडल मार्च का आह्वान
CJP Protest: 26 जुलाई को देशभर में जलेगी मोमबत्ती, कॉकरोच जनता पार्टी ने किया कैंडल मार्च का आह्वान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget