एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: BJP के इनकार के बाद अब राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता

बीजेपी नेताओं ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर कहा था कि संख्या बल की कमी के कारण बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी.

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक परिस्थिति पल-पल बदल रही है. आज शाम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के अन्य नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और कहा कि सरकार बनाने के लिए बीजेपी के पास बहुमत नहीं है. इसके ठीक बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया. शिवसेना को कल शाम 7.30 बजे तक का वक्त दिया गया है. सूबे की विधानसभा का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो चुका है.

राज्यपाल ने शनिवार को बीजेपी को सरकार गठन के लिए बुलाया था लेकिन संख्याबल की कमी के कारण बीजेपी ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया. बीजेपी नेताओं ने आज राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में सहयोगी शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है. बीजेपी ने कहा, ''अगर शिवसेना कांग्रेस और राकांपा के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाना चाहती है तो उसे शुभकामनाएं.''

बीजेपी के बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में किसी भी कीमत पर शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा. उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी विधायकों से कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा.’’

महाराष्ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इनकार, राज्यपाल से कहा- हमारे पास नंबर नहीं

बता दें कि महाराष्ट्र में किसी भी एक दल को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. चुनाव में बीजेपी और शिवसेना साथ चुनाव लड़ी थी और गठबंधन को बहुमत मिला था. लेकिन 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की मांग उठा दी. बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद से समझौता करने से इनकार कर दिया और कहा कि दोबारा भी देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे.

किसे मिली है कितनी सीटें? बीजेपी ने कुल 288 सीटों में से 105 सीटें जीती थी. सरकार गठन के लिए 145 विधायकों की जरूरत होती है. शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने 44 जबकि एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है. महाराष्ट्र में इस बात की चर्चा खूब चल रही है कि शिवसेना शरद पवार की पार्टी एनसीपी से समर्थन मांगेगी और कांग्रेस दोनों गठबंधन को बाहर से समर्थन देगी.

शिवसेना को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस-एनसीपी का कहना है कि पहले उद्धव ठाकरे एनडीए से पूरी तरह नाता तोड़ें उसके बाद गठबंधन किया जाएगा. वहीं शिवसेना के उच्च सूत्रों मुताबिक, पार्टी चाहती है कि पहले एनसीपी कांग्रेस, मुख्यमंत्री के लिए शिवसेना को समर्थन का एलान करे, उसके बाद शिवसेना एनडीए से बाहर आने का एलान करेगी.

कांग्रेस ने कहा- सरकार बनाने के पक्ष में हैं

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि पार्टी के नव-निर्वाचित विधायक राज्य में राजनीतिक रूख को लेकर आला-कमान से सलाह लेंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जयपुर में हैं. हम मुद्दे पर यहां चर्चा करेंगे और भविष्य के राजनीतिक रूख पर सलाह लेंगे. पार्टी राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है.’’ चव्हाण ने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के पक्ष में हैं.

महाराष्ट्रः शायराना अंदाज में संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर हमला, कहा- जो खानदानी रईस हैं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget