एक्सप्लोरर

सरकार बनाने से बीजेपी के इनकार के बाद बोली शिवसेना- किसी भी कीमत पर होगा हमारा CM

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है. शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले को लेकर अड़ी हुई है तो वहीं बीजेपी इस मामले से साफ पल्ला झाड़ रही है.

मुंबईः बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र में सरकार बनाने से इनकार के बाद शिवसेना ने एक बार फिर कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री उनकी ही पार्टी का नेता बनेगा. बीजेपी नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ''महाराष्ट्र में किसी भी कीमत पर शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा. उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी विधायकों से कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा.''

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ''बीजेपी का मुख्यमंत्री कैसे बनेगा, जबकि वह सरकार बनाने का दावा भी पेश नहीं कर रही है.''

इससे पहले प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उसके पास अकेले दम पर बहुमत नहीं है. इस कारण उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी.

चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''जनादेश होने के बावजूद शिवसेना ने साथ में सरकार बनाने में अनिच्छा जाहिर की. ऐसे में हम सरकार नहीं बनाएंगे. यही राज्यपाल को बताने आए थे. शिवसेना यदि जनादेश का अपमान करके कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाना चाहती है तो उन्हें बधाई.''

बता दें कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी के पास 105 विधायक हैं जबकि शिवसेना के 56 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं. एनसीपी के पास 54 जबकि कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं.

महाराष्ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इनकार, राज्यपाल से कहा- हमारे पास नंबर नहीं

Maharashtra: कैसे बनेगी सरकार ? Congress की क्या रणनीति है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 5 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 5 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget