एक्सप्लोरर

Maharashtra NCP Crisis: 'अगर घर का लड़का उनको बोल रहा है...', शरद पवार के रिटायर्ड न होने वाले बयान पर छगन भुजबल क्या कुछ बोले?

Sharad Pawar Remarks: शरद पवार ने अजित पवार की ओर से उठाए गए रिटायरमेंट वाले सवाल पर बयान दिया, जिस पर पार्टी के बागी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने प्रतिक्रिया दी है.

Chhagan Bhujbal On Sharad Pawar: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इस बयान कि 'न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं' पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के बागी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने शनिवार (8 जुलाई) को कहा कि अगर घर का लड़का (अजित पवार) बोल रहा है तो उसमें वह (भुजबल) क्या कर सकते हैं. 

छगन भुजबल ने शरद पवार को लेकर कई सवाल भी उठाए, साथ ही कहा कि वह जवान हैं, अच्छी बात है, उनसे ऊर्जा लेते रहेंगे. इससे पहले शरद पवार ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में उनके भतीजे की ओर से उम्र और रिटायरमेंट को लेकर की गई टिप्पणी पर जवाब दिया था.

शरद पवार को लेकर क्या कुछ बोले छगन भुजबल?

शरद पवार के रिटायर न होने वाले बयान पर छगन भुजबल ने न्यूज चैनल आजतक से बातचीत में कहा, ''अच्छी बात है मगर अजित दादा ने कहा है, वो उनका ही बच्चा है, उनसे पूछो कि वो क्या बोले हैं.''

भुजबल ने कहा, ''उनके घर में क्या तय हुआ था, क्या-क्या हुआ था एक सात साल में, मुझे तो कुछ मालूम नहीं है. अजित दादा को और उनको मालूम है कि कितनी बार दिल्ली में गए, कितनी बार बातें कीं बीजेपी के साथ जाने की. एक-दूसरे के साथ कसम उठाए, फिर हट गए. एक बार हो तो ठीक है, बार-बार हटते गए. अब ये सारी कहानी जो है, ये अजित पवार जी ने दो-तीन दिन पहले कथन की है.''

उन्होंने आगे कहा, ''अभी हम क्या कहें. अगर घर का लड़का उनको बोल रहा है तो मैं उसमें क्या बोल सकता हूं. मैं तो बोलूंगा कि ठीक है. मेरी शुभकामनाएं. आप बिल्कुल जवान हो. अच्छी बात है. हम भी आपसे ऊर्जा लेंगे.'' 

अजित पवार ने शरद पवार के लिए क्या कहा था?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 5 जुलाई को मुंबई में अपने समर्थन वाले विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके चाचा शरद पवार को रिटायरमेंट की सलाह दी थी. अजित पवार ने यहां तक कहा था कि 62 वर्ष की उम्र में आईएएस-आईपीएस अधिकारी रिटायर हो जाते हैं. बीजेपी में 75 की उम्र में नेता रिटायर हो जाते हैं और आप (शरद पवार) 83 वर्ष के हो गए हैं, कहीं तो रुकना होगा.

रिटायरमेंट को लेकर शरद पवार का जवाब

अजित पवार की ओर से कही गई रिटायरमेंट वाली बात पर शरद पवार ने इंडिया टुडे के मराठी डिजिटल समाचार चैनल ‘मुंबई तक’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘वे कौन होते हैं मुझे सेवानिवृत्त होने की सलाह देने वाले. मैं अब भी काम कर सकता हूं.’’

उन्होंने कहा कि वह काम करते रहेंगे क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें काम करते हुए देखना चाहते हैं. शरद पवार ने कहा, ‘‘क्या आप जानते हैं कि मोरारजी देसाई किस उम्र में प्रधानमंत्री बने थे? मैं प्रधानमंत्री या मंत्री नहीं बनना चाहता, केवल लोगों की सेवा करना चाहता हूं.’’ शरद पवार ने कहा कि वह बूढ़े नहीं हुए हैं. एनसीपी प्रमुख ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को दोहराते हुए कहा, ‘‘न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं.''

यह भी पढ़ें- NCP Crisis: 'सभी बागियों को घोषित कर दिया जाएगा अयोग्य', वाजपेयी का जिक्र कर शरद पवार बोले- ना थका हूं, ना रिटायर हुआ हूं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
तेलंगाना में रसोई गैस महंगी, बुकिंग नियम भी सख्त; कमर्शियल गैस की कीमतों से रेस्टोरेंट को झटका
तेलंगाना में रसोई गैस महंगी, बुकिंग नियम भी सख्त; कमर्शियल गैस की कीमतों से रेस्टोरेंट को झटका
भारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, US मार्केट में डायरेक्ट सामान एक्सपोर्ट करेंगे कारोबारी
US बाजार अब बस एक क्लिक दूर, भारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से शुरू
तेलंगाना के मंचेरियल में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम
तेलंगाना के मंचेरियल में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget