एक्सप्लोरर

NCP Crisis: 'सभी बागियों को घोषित कर दिया जाएगा अयोग्य', वाजपेयी का जिक्र कर शरद पवार बोले- ना थका हूं, ना रिटायर हुआ हूं...

Sharad Pawar: अजित पवार ने चाचा शरद पवार की उम्र और हेल्थ का जिक्र करते हुए उन्हें रिटायर उन्हें की सलाह दी थी, जिस पर शरद पवार ने जवाब दिया है.

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार इस समय राजनीतिक और पारिवारिक दोनों ही तरह से मुश्किलों से गुजर रहे हैं. भतीजे अजित पवार की सियासी बगावत और रिटायर हो जाने की सलाह के बीच शरद पवार ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों से जवाब दिया है. 

शरद पवार ने कहा, "वाजपेयी जी ने लाल कृष्ण आडवाणी को पार्टी की कमान सौंपते हुए कहा था- ना थका हूं, ना रिटायर हूं, लेकिन अब आडवाणी जी के नेतृत्व में विजय की ओर प्रस्थान कीजिए." शरद पवार का इशारा अजित पवार के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने एनसीपी अध्यक्ष की उम्र और स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए थे. इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि वह अभी भी इफेक्टिव हैं चाहे उनकी उम्र 82 साल हो जाए या फिर 92 साल हो जाए. 

शरद पवार के रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले थे अजित पवार?
बुधवार (5 जुलाई) को मुंबई में अपने साथी बागी नेताओं, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में हुई बैठक में अजित पवार ने कहा था, "आपने मुझे सबके सामने विलेन बना दिया. मेरे दिल में आपके लिए अभी भी बहुत सम्मान है... लेकिन आप मुझे बताओ, आईएएस अधिकारी 60 की उम्र में रिटायर हो जाते हैं, बीजेपी में 75 साल की उम्र में नेता रिटायर हो जाते हैं- लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे उदाहरण आपके सामने हैं, जिन्होंने नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका दिया."

बीते रविवार (2 जुलाई) को अजित पवार ने महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार के साथ हाथ मिलाते हुए राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली थी. इसके साथ ही उन्होंने एनसीपी पर भी अपना दावा ठोंक दिया था. इसी सिलसिले में बीते बुधवार को दोनों गुटों की अलग-अलग बैठकें हुई थी जिसमें उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया था.

अजित पवार गुट की बैठक में 35 से ज्यादा विधायकों के पहुंचने का दावा किया गया था तो वहीं शरद पवार गुट के 15 विधायकों ने वहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. हालांकि, अजित पवार ने इस बीच यह दावा किया था कि उनके पास 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है और महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के 53 विधायक हैं.

यह भी पढ़ें:

UCC Issue: 'यूसीसी लागू करना आर्टिकल-370 हटाने जितना आसान नहीं', गुलाम नबी आजाद ने दी मोदी सरकार को ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget