एक्सप्लोरर

Maharashtra NCP Crisis: उखड़ सकता है शरद पवार का एक और विकेट! इस विधायक ने भतीजे अजित के पाले में जाने के दिए संकेत

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दो गुटों में बदल चुकी है. ऐसे में पार्टी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के बीच सियासी दांव पेंच जारी है.

Maharashtra NCP Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले दिनों से उथल पुथल मची हुई है. चाचा शरद पवार से बगावत करने के बाद अजित पवार एनडीए सरकार में शामिल हुए तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दो धड़ों में बंट गई. अब खबर आ रही है कि शरद पवार गुट के एक और विधायक अजित पवार के धड़े में शामिल हो सकते हैं.

दरअसल, शरद पवार ख़ेमे के विधायक राजेंद्र शिंगने ने रविवार (09 जुलाई) को पाला बदलने के संकेत दिये है. शिंगने ने कहा है कि अगर अजित पवार बुलढाना जिला बैंक को मदद करेंगे तो मैं उन्हें समर्थन दे सकता हूं. वहीं, मकरंद पाटिल जो 5 तारीख की बैठक में शरद पावर के साथ थे, उन्होंने भी अब ऐलान कर दिया है कि वे अजित पवार के साथ हैं.

कई विधायकों ने नहीं खोले अभी पत्ते

इसके अलावा, किरण लाहामटे ने बीते दिन शनिवार (08 जुलाई) को अजित पवार से मुलाकात की थी. नासिक के देवलाली से विधायक सरोज अहीरे अभी भी अस्पताल में है और उन्होंने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन उनसे सुप्रिया सुले ने मुलाकात की. बाद में छगन भुजबल भी उनका हाल चाल जानने पहुंचे थे. अब ऐसे में सवाल ये है कि कौन किसके साथ है?

एनसीपी मंत्रियों को नहीं मिले विभाग

उधर, महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण को हुए हफ्ते से भी ऊपर का वक्त हो चुका है लेकिन एनसीपी के मंत्रियों को कोई विभाग नहीं दिए गए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा. अजित पवार के साथ एनसीपी के 8 अन्य विधायकों ने भी शरद पवार का साथ छोड़कर मंत्री पद की शपथ ली, लेकिन अभी तक उन्हें कोई विभाग अलॉट नहीं हुआ है.

इसके अलावा शिंदे गुट के कुछ अन्य विधायक भी अब भी मंत्री पद का इंतजार कर रहे हैं. अजित पवार के शपथ ग्रहण से पहले शिंदे गुट के कई विधायकों ने मंत्री पद के लिए दावेदारी की थी. वहीं, एबीपी सूत्रों के हवाले से खबर है कि, कुछ दिनों में एक और कैबिनेट विस्तार किया जाएगा. उसके बाद ही एनसीपी (अजित पवार गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्रियों का हिसाब-किताब हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: ABP C Voter Survey: क्या उम्र के आखिरी पड़ाव पर एनसीपी को दोबारा खड़ा कर पाएंगे शरद पवार? सर्वे में आई चौंकाने वाली राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget