एक्सप्लोरर

Param Bir Singh Letter Row: शरद पवार बोले- फरवरी में वाजे-देशमुख की मुलाकात की बात गलत

Param Bir Singh Letter Row: मुकेश अंबानी विस्फोटक केस में महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से जमकर राजनीति हो रही है. सियासी हलचल के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. शरद पवार ने कहा कि फरवरी में सचिन वाजे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच बातचीत का दावा गलत है. फरवरी में देशमुख अस्पताल में भर्ती थे.

Param Bir Singh Letter Row: मुकेश अंबानी विस्फोटक केस में महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से जमकर राजनीति हो रही है. सियासी हलचल के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. शरद पवार ने कहा कि फरवरी में सचिन वाजे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच बातचीत का दावा गलत है. फरवरी में कोरोना वायरस की वजह से देशमुख अस्पताल में भर्ती थे. पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को हटाए जाने और देशमुख पर उनके आरोपों के बाद से ही बीजेपी देशमुख का इस्तीफा मांग रही है.

परमबीर सिंह के सभी आरोप बेबुनियाद- शरद पवार

शरद पवार ने कहा, ''पद से हटने के बाद परमबीर सिंह ने देशमुख पर जो भी आरोप लगाए हैं, वो सभी बेबुनियाद है. 5 से 15 फरवरी तक देशमुख अस्पताल में रहे इसके बाद वह 16 फरवरी से 27 फरवरी तक घर में आइसोलेट रहे. इसलिए देशमुख के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता. जांच करनी है या नहीं ये मुख्यमंत्री के अधिकार में आता है.'' उन्होंने कहा, ''महाविकास आघाड़ी सरकार के ऊपर इस विवाद का कोई दबाव नहीं है. मुझे पूरा भरोसा है कि एटीएस इस मामले की सही तरीके से जांच करेगी और कोई रिजल्ट सामने आएगा. इसलिए मेरा अभी इस विषय पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा.''

मनसुख हिरेन को लेकर शरद पवार ने कहा, ''मनसुख हिरेन की हत्या किसने की ये साफ हो गया है. पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मैं खुश हूं कि मुख्य केस सुलझ गया है.''

इससे पहले कल शरद पवार ने कहा था, ''देशमुख पर आरोप लगे लेकिन प्रमाण नहीं दिया गया है. पत्र में यह नहीं कहा गया है कि पैसा किसके पास गया. साथ ही पत्र पर परमबीर सिंह के दस्तखत नहीं हैं. सचिन वाजे की बहाली पर शरद पवार ने कहा कि एपीआई सचिन वाजे की बहाली मुख्यमंत्री ने नहीं बल्कि पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने की थी.''

यह भी पढ़ें-

Antilia Case: कैसे पकड़े गए मनसुख हिरेन के कातिल, ATS के हाथ लगी ये अहम ऑडियो क्लिप | एक्सक्लूसिव जानकारी

Coronavirus India: हर दिन टूटते रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में सामने आए 47 हजार नए मामले, बीते 4 महीने में सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget